-फेस्टिवल सीजन में किचन अप्लायंसेज की खरीद में लगे हैं लोग

-सुविधाजनक होने के चलते मॉड्यूलर किचन की है जबरदस्त मांग

PRAYAGRAJ: इस दिवाली आप अपने किचन को मॉड्यूलर किचन में बदल सकते हैं। फेस्टिवल ऑफर में इसके दाम भी कम हो गए हैं। मार्केट में एक लाख रुपए से मॉड्यूलर किचन का पैकेज स्टार्ट है। इसके बाद अनलिमिटेड बजट के साथ किचन को तैयार कराया जा सकता है। लोग भी इसे पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा होम अप्लायंसेज की डिमांड भी फेस्टिव सीजन में बढ़ गई है।

ऐसे करें किचन का चुनाव

शहरी रहन-सहन में माड्यूलर किचन का कांसेप्ट तेजी से चलन में आ रहा है। कम जगह पर अधिक सामान रखने के परपज से लोग ऐसा किचन तैयार करवाते हैं। इसके लिए अच्छी किचन डिजायनिंग कंपनी का चुनाव करना होगा। शॉपकीपर्स का कहना है कि वह ब्रांडेड मटीरियल को असेंबल करते हैं। लोग अपने बजट के हिसाब से मटीरियल का चुनाव करते हैं। मार्केट में एक लाख रुपए के बजट में आसानी से मॉड्यूलर किचन तैयार किया जा रहा है।

सभी को चाहिए ऐसे अप्लायंसेज

दीवाली पर लोग सबसे ज्यादा किचन अप्लायंसेज खरीदने पर फोकस करते हैं। इस समय मार्केट में माइक्रोवेव की जबरदस्त डिमांड है। 6 से 12 हजार की कीमत के माइक्रोवेव में सोलो, ग्रिलिंग और कन्वेक्शन की खरीद में लोग अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसी तरह लेटेस्ट कन्वर्टेबल फ्रिजर भी लोगों की लिस्ट में है। इसमें फ्रिजर को रेफ्रिजरेटर में बदला जा सकता है। यह 26 हजार रुपए तक आसानी से उपलब्ध है। इसके अलावा एयर फ्रायर भी इस दीवाली अपने घर ला सकते हैं। इंडक्शन और गैस चूल्हा भी दीवाली पर जमकर बिकता है। ऐसे किचन अप्लायंसेज के साथ मार्केट भी इस दीवाली पूरी तरह तैयार हो रही है।

खरीद पर मिलेगा डिस्काउंट

किचन अप्लायंसेज की डिमांड को देखते हुए इसकी खरीद पर डिस्काउंट भी आसानी से अवेलेबल है। मॉड्यूलर किचन बनवाने पर कंपनियां 20 फीसदी तक की रियायत दे रही हैं। जबकि अप्लायंसेज घर लाने पर दस से तीस फीसदी तक बचाया जा सकता है। इतना ही नहीं, मनपसंद अप्लायंसेज को आसानी किश्तों पर भी खरीदा जा सकता है। फाइनेंस कंपनियां मौके पर ही सारा प्रॉसेस कर परचेजिंग को आसानी बना देती हैं।

दीवाली पर मॉड्यूलर किचन के कई आर्डर मिले हैं। लोग कम पैसे में ब्रांडेड आइटम्स के साथ बेहतर किचन बनवाना चाहते हैं। हालांकि इसकी कोई रेंज नहीं है। लोग चाहें तो अपने बजट में खूबसूरत किचन तैयार करा सकते हैं।

-दर्पन खुराना, यूनिक किचन

आजकल की लाइफ स्टाइल में लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज और मॉड्यूलर किचन का चलन तेजी से बढ़ा है। अब लोग अपने किचन को भी नए अवतार में देखना चाहते हैं। यही वजह है कि वह अधिक से अधिक पैसे लगाकर मॉड्यूलर किचन के कांसेप्ट को पसंद कर रहे हैं।

-अर्चना तुल्सियानी, होम अप्लायंसेज शॉप ओनर

इस दिवाली पर माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन, फ्रिज, एयर फ्रायर आदि की खरीद पर कंपनियां अच्छा डिस्काउंट दे रही हैं। बीस से तीस फीसदी कम दाम पर आसानी से किचन अप्लायंसेज घर लेकर जा सकते हैं। फाइनेंस भी अवेलेबल है।

-विनोद वर्मा, वर्मा इलेक्ट्रानिक्स

Posted By: Inextlive