-सिटी से सटे एरिया नैनी, झूंसी और फाफामऊ में अभी तक नहीं हो सका सेनेटाइजेशन

-इन एरिया में रहने वालों को सता रहा है कोरोना संक्रमण का डर

PRAYAGRAJ: कोरोना संक्रमण के केसेज लगातार बढ़ रहे हैं। गवर्नमेंट की तरफ से अवेयरनेस फैलाने के साथ-साथ अन्य जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं। सिटी के सभी एरियाज में नगर निगम की तरफ से लगातार सेनेटाइजेशन हो रहा है। इसके जरिए संक्रमण को रोकने की कोशिश की जा रही है। लेकिन फिलहाल एडमिनिस्ट्रेशन का पूरा फोकस सिटी पर ही है। जबकि सिटी के आस-पास के एरियाज में भी काफी आबादी रहती है। झूंसी, नैनी, फाफामऊ आदि एरियाज में सेनेटाइजेशन हीं हो सका है। इन एरियाज में रहने वाले लोगों भी लगातार डिमांड कर रहे हैं कि यहां भी सेनेटाइजेशन होना चाहिए।

आज तक नहीं हुआ सेनेटाइजेशन

-झूंसी में रहने वाले राहुल यादव बताते हैं कि यहां अलग-अलग कॉलोनियों में बड़ी आबादी रहती है।

-लॉकडाउन के बाद से सभी लोग अपने-अपने घरों में हैं।

-झूंसी के नैका महीन, आवास विकास कॉलोनी तीन और चार नंबर, मायापुरी कॉलोनी, छतनाग रोड नगर निगम के दायरे में आते हैं।

-लेकिन यहां आज तक एक बार भी सेनेटाइजेशन नहीं किया गया।

-इन कॉलोनियों के पास ही हवेलिया जैसे कई गांव भी जुड़े हैं। वहां भी कोई इंतजाम अभी तक नहीं हो सका है।

नैनी का भी ऐसा ही हाल

-नैनी में रहने वाले विकास त्रिपाठी बताते हैं कि उनका घर गंगोत्री नगर कॉलोनी है।

-यहां भी सेनेटाइजेशन की कोई व्यवस्था आज तक नहीं दिखी।

-कॉलोनी में कूड़ा आदि फेंकने की व्यवस्था नहीं होने से लोग खाली प्लॉट में कूड़ा फेंका जा रहा है।

-नैनी एरिया भी नगर निगम के दायरे में है, लेकिन वहां पर सेनेटाइजेशन का कोई इंतजाम नहीं है।

-फाफामऊ के भी कई कॉलोनी में ऐसा ही हाल बना हुआ है। इससे लोगों में काफी ज्यादा डर है।

लॉकडाउन के इतने दिन बीतने के बाद भी झूंसी में आज तक एक भी कॉलोनी में सेनेटाइजेशन या छिड़काव नहीं किया गया। जबकि यहां की अलग-अलग कॉलोनी में बड़ी संख्या में आबादी रहती है।

-राहुल यादव, नैका महीन झूंसी

एडमिनिस्ट्रेशन का पूरा फोकस सिटी एरिया में है। जबकि सभी जगहों पर सेनेटाइजेशन का इंतजाम होना चाहिए। लॉकडाउन होने के चलते किसी अधिकारी से शिकायत भी दर्ज नहीं करा सकते।

-सुजीत सिंह

आवास विकास कालोनी नम्बर 3, झूंसी

Posted By: Inextlive