-सिटी में मुस्लिम यूथ ने शुरू किया गरीबों की मदद के लिए कैंपेन

PRAYAGRAJ: कोरोना के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में रोज कमाने-खाने वालों की ईद फीकी ही रहेगी। इसको देखते हुए सिटी के कुछ युवाओं ने अलग-अलग एरिया में कैंपेन शुरू किया है। इसमें लोगों से इस बार ईद पर दूसरों को खुशी देने की अपील की जा रही है। सिटी के डिफरेंट एरियाज में चल रहे इस कैंपेन में किसी से पैसे डोनेट करने को नहीं कहा जा रहा। बल्कि आसपास रहने वालों की मदद के लिए कहा जा रहा है।

ताकि ईद पर बिखरें खुशियां

रानीमंडी के रहने वाले जैनुल अब्बास बताते हैं कि लॉकडाउन की सिचुएशन को देखते हुए यह उपाय निकाला गया है। घर में इस बारे में बात की तो सभी ने मुहिम शुरू करने को कहा। इसके बाद फेसबुक पर 'अबकी ईद गरीबों के साथ' नाम से ग्रुप बनाकर कैंपेन की शुरुआत की। धीरे-धीरे लोगों का सपोर्ट भी मिलने लगा। इसमें भी सबसे अधिक सपोर्ट यूथ का मिल रहा है। यूथ से सिर्फ इतना ही कहा जा रहा है कि इस बार ईद पर वह अपने लिए कपड़ों को खरीदने के बजाए उन पैसों से अपने घर के पास रहने वाले किसी भी एक या दो लोगों की मदद करें। जिससे उनकी ईद भी खूबसूरत हो सके।

सामान से भी करें हेल्प

महेवा नैनी में भी यूथ की तरफ से भी ऐसा ही कैंपेन चल रहा है। कैंपेन को लीड कर रहे वसीम बताते हैं कि वॉट्सअप और फेसबुक दोनों पर ही उनकी तरफ से ऐसी कैंपेन चलाई जा रही है। इसमें इस बार ईद को दूसरों के नाम करने की अपील की जा रही है। जो जितना हो सके उतना ही गरीब और मजलूमों की मदद में योगदान दे। इस कैंपेन से अब तक महेवा में दो दर्जन से अधिक लोग जुड़ चुके है।

अगर एक साल नया पकड़ा नहीं खरीदेंगे तो भी ईद मनेगी। लेकिन उन पैसों से किसी की मदद करना सबसे बड़ी इबादत है।

-जैनुल अब्बास

महामारी के समय लोगों की मदद करने से अधिक शवाब कहीं नहीं मिलेगा। इसलिए वाट्सअप और फेसबुक के जरिए यह कैंपेन चला रहे हैं।

वसीम

Posted By: Inextlive