-बकाये पर डेढ़ दर्जन घरों व दुकानों के काटे गए कनेक्शन

-चार दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत रजिस्ट्रेशन करा लाभ उठाया

PRAYAGRAJ: बिजली विभाग की टीम ने इन तीनों बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चला रखा है। यह अभियान रविवार और अन्य छुट्टी के दिनों में भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को चौफटका और केंद्रांचल और उपकेंद्र अतंर्गत अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन घर व दुकानों का बकाया पर लाइन काटी गई। वहीं म्योहॉल और बमरौली उपकेंद्र से जुटे चार दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत रजिस्ट्रेशन करा लाभ उठाया।

कहीं कार्रवाई, कहीं छूट का फायदा

क्रिसमस के दिन शुक्रवार को कानपुर रोड एसडीओ आलोक सिंह यादव के नेतृत्व में बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया गया। यह अभियान सुलेमसराय, रमन का पुरवा, भोला का पुरवा समेत प्रीतम नगर एरिया में चलाया गया। बकाया रकम न जमा करने पर 17 घरों के कनेक्शन काटे गए। इसमें कई दुकानें भी शामिल हैं। वहीं मौके पर आठ लोगों ने पेमेंट जमा कर दुबारा लाइन जुड़वाई। इस कार्रवाई के दौरान 1.32 हजार रुपये जमा कराए गए। छह घरों के मीटर भी बदले गए। बम्हरौली एसडीओ प्रदीप गुप्ता ने ऐसे कंज्यूमर्स के परिसर को चेक किया जो अपना मीटर दिखाते नहीं थे। या फिर अथवा मीटर रीडर जान-बूझकर उनका बिन नहीं बनाते थे। ऐसे 124 उपभोक्ताओं का मीटर चेक किया गया। 122 कंज्यूमर्स का बिल मीटर रीडिंग से बनाया गया। दो कंज्यूमर्स का मीटर बदला गया। सात कंज्यूमर्स के मीटर में कुल 55461 यूनिट रीडिंग स्टोर पायी गयी। इसे बिल में चार्ज किया गया। 12 बकायेदारों की लाइन खोली गई। तीन ने छूट का फायदा उठाया। इसके साथ 5.12 हजार रुपए वसूले गए। म्योहॉल डिवीजन के अधिशाषी अभियन्ता अनूप सिन्हा ने बताया कि 54 उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत रजिस्ट्रेशन करा लाभ उठाया है।

Posted By: Inextlive