तीन अलग-अलग स्लॉट में ऑफिस आएंगे कर्मचारी

हॉस्टलों को खाली कर छात्रों को घर जाने के निर्देश

prayagraj@inext.co.in

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) में कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ड्यूटी चार्ट बदल दिया गया है। ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी एक साथ शुरू होने के बजाय तीन स्लॉट में रखी गई है। चक्रीय व्यवस्था के तहत हर सप्ताह ड्यूटी बदली जाएगी।

ग्रुप बी और सी के कर्मचारी ही आएंगे

इविवि के रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश पर ग्रुप 'बी' और 'सी' के कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग के अध्यक्षों से साप्ताहिक रोस्टर ड्यूटी चार्ट तैयार करने और कर्मचारियों को इस बारे में विस्तार से बताने को कहा गया है। अधिकतम चार से अधिक कर्मचारियों वाले विभाग में यह नियम लागू होगा। इसके अलावा शोध छात्रों को अनुपस्थित रहने की छूट दी गई है। वह चाहें तो इस दौरान अपना शोध कार्य कर सकते हैं और उन्हें फेलोशिप मिलेगी। इसके अलावा छात्रों को भी हॉस्टल खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रो। भारती दास को नई जिम्मेदारी

इविवि के रक्षा एवं अध्ययन विभाग की प्रो। भारती दास को सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज का निदेशक बनाया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी प्राचीन इतिहास विभाग की प्रो। अनामिका राय के पास थी। रजिस्ट्रार प्रो। एनके शुक्ल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रो। भारती तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण कर लें।

Posted By: Inextlive