-गुस्से में निकलते समय कहा था पुल से यमुना में कूद कर दे दूंगा जान

-हंडिया के सिरसा घाट पर मिला शव तो शनिवार को परिजनों में मचा कोहराम

गुस्से में निकलते समय कहा था पुल से यमुना में कूद कर दे दूंगा जान

-हंडिया के सिरसा घाट पर मिला शव तो शनिवार को परिजनों में मचा कोहराम

PRAYAGRAJ: PRAYAGRAJ: परिजनों को यकीन नहीं था कि एतिशान (ख्फ्) सच में सुसाइड कर लेगा। वह क्9 दिसंबर को गुस्से में घर से यह कह कर निकला था कि मैं पुल से कूदकर जान दे दूंगा। लोगों को लगा कि गुस्सा शांत होने पर लौट आएगा। जब देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस खोज कर रही थी कि हंडिया के सिरसा घाट पर गंगा नदी में उसका शव पुलिस को मिल गया। खबर घर पहुंची तो उसके लौटने की उम्मीद मातम में बदल गई।

किसी बात से था काफी व्यथित

नैनी के मोहब्बतगंज निवासी मुख्तार खां का बेटा एतिशान पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी दो बहनें भी हैं। मां जमशीदा बेगम हंसते-खेलते परिवार में काफी खुश थी। अचानक परिवार की इस खुशी में किसी की नजर लग गई। एतिशान किसी बात को लेकर काफी परेशान और गुस्से में था। बताते हैं कि क्9 दिसंबर को वह इसी गुस्से में घर से यह कहकर निकला कि यमुना पुल से कूद कर मैं जान दे दूंगा। गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह सच में पुल से यमुना नदी में कूद गया। तलाश कर रहे परिजनों ने पुलिस को खबर दी। जानकारी होने पर पुलिस भी उसकी खोजबीन में जुट गई। इस बीच ख्9 दिसंबर को हंडिया पुलिस ने नैनी थाने सूचना दी कि सिरसाघाट पर एक युवक का शव मिला है। वह परिजनों को भेज कर पहचान करवा सकते हैं। परिजन पहुंचे तो उसकी पहचान एतिशान के रूप में की और चीख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह किसी बात से इतने गुस्से और टेंशन में था यह कोई नहीं बता पा रहा। खुद परिजनों को भी यह नहीं समझ आ रहा कि आखिर बात क्या थी।

वह नए यमुना पुल से कूद गया था। शव बहर कर आया था। बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम बाद उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

-वीरेंद्र यादव, प्रभारी इंस्पेक्टर हंडिया

Posted By: Inextlive