इलाहाबाद म्यूजियम में 14 नवम्बर से शुरू हो रहा बाल महोत्सव

कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी इंट्री

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: इलाहाबाद म्यूजियम का बाल महोत्सव इस बार खास होने जा रहा है। म्यूजियम में देश के पहले प्रधानमंत्री पं। नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर 14 नवम्बर से नौ दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। इन्हें कविता पाठ, विज्ञान माडल प्रदर्शनी, चित्रकला व शास्त्रीय नृत्य सहित आधा दर्जन से अधिक प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा। खास बात है कि गत वर्ष की भांति इस बार भी महोत्सव में श्रीमद्भागवत गीता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

किस दिन कौन सी प्रतियोगिता

14 : कविता पाठ, जिसमें दस वर्ष तक बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा श्रीमद्भागवत गीता पाठ, कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी के लिए। समय पूर्वान्ह 11 से दोपहर 12 बजे तक

15 : स्टोरी टेलिंग, कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक विद्यार्थियों के लिए और प्रश्न मंच भारतीय संस्कृति पर आधारित, इसमें कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी। समय पूर्वान्ह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर एक से दोपहर 2.30 बजे तक।

16 : वाद विवाद प्रतियोगिता, कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए। समय पूर्वान्ह 11 से दोपहर एक बजे तक।

17 : स्वच्छता पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए। समय पूर्वान्ह 11 बजे।

18 : चित्रकला प्रतियोगिता, कक्षा छह से लेकर आठ तक के लिए नमामि गंगे और कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के लिए महात्मा गांधी विषय पर। पूर्वान्ह 11 बजे।

20 : विज्ञान माडल प्रदर्शनी, कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए। दोपहर दो बजे।

22 : मूण्मूर्ति व गायन प्रतियोगिता, केवल दृष्टिहीन आठ वर्ष से ऊपर आयु के बच्चों के लिए। पूर्वान्ह 11 बजे।

बाल महोत्सव के अन्तर्गत स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। बाल दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया जाएगा।

डॉ। सुनील गुप्ता, निदेशक, इलाहाबाद म्यूजियम

Posted By: Inextlive