प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, रीता बहुगुणा जोशी समेत कई पदाधिकारियों को लगी चोट

मंच पर भीड़ बढ़ने से हुई घटना, मची अफरा-तफरी

ALLAHABAD: असहिष्णुता, महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित कांग्रेस का मंडलीय सद्भावना मार्च शुभारंभ से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। शुभारंभ से पहले आयोजित सभा के दौरान क्षमता से अधिक लोगों का भार पड़ने से मंच टूट गया।

काटजू रोड से शुरू होना था मार्च

केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित मंडलीय सद्भावना मार्च के लिए काटजू रोड को चिह्नित किया गया था। सद्भावना मार्च शुरू होने से पहले काटजू रोड पर एक जनसभा की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए एक मंच बनाया गया था। मंच पर केवल मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था थी लेकिन वीवीआईपी पदाधिकारी समझने वाले कार्यकर्ता भी मंच पर चढ़ गए। इससे मंच अचानक टूट गया। इससे मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, विधायक रीता जोशी, विधायक अनुग्रह नारायण, किशोर वाष्र्णेय, तसलीमुद्दीन, यशवीर यादव, अवधेश त्रिपाठी समेत कई कांग्रेसी धड़ाम से नीचे आ गिरे। प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को चोट आई।

Posted By: Inextlive