लगातार कम हो रही पॉजिटिव मरीजों की संख्या

रोजाना तीन हजार तक हो रही जांच, चार हजार का मिला है आदेश

आंकड़े बता रहे हैं वर्तमान में शहर से कोरोना का बुखार कुछ कम होने लगा है। मरीजों की संख्या में आ रही गिरावट इसका जीता जागता उदाहरण है। हालांकि जांच प्रतिदिन दो से तीन हजार के बीच हो रही है लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या कम होना एक अच्छा संकेत माना जा सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सक्रमण के आंकड़े और नीचे आ सकते हैं।

कब कितने मरीज

डेट एक दिन में हुई जांच पाजिटिव मामले

11 सितंबर 2425 353

13 सितंबर 2044 338

14 सितंबर 3020 379

16 सितंबर 3086 328

17 सितंबर 2879 329

19 सितंबर 2711 308

20 सितंबर 2809 272

21 सितंबर 2653 335

22 सितंबर 2905 304

लोगों में बढ रही जागरुकता

इसी माह की शुरुआत में तीन बार ऐसा हुआ जब पाजिटिव केसेज 400 के आंकड़े को क्रास कर गए थे। फिर अचानक यह मामले कम होने लगे। हाल फिलहाल 350 से नीचे प्रतिदिन मामले सामने आ रहे हैं। इसे अच्छा संकेत माना जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि लोग जागरुक हो रहे हैं। उनके भीतर जागरुकता का संचार हो रहा है। अधिकतर लोग मास्क का यूज कर रहे हैं। जिसकी वजह से कांटेक्ट ट्रेसिंग में कम पाजिटिव मामले आ रहे हैं।

22 दिन में 90 मौत

एक ओर पाजिटिव मामले कम हो रहे हैं तो दूसरी ओर कोरोना से होने वाली मौतों की ंसख्या कम होने का नाम नही ले रही हैं। एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती मरीज रोजाना बड़ी संख्या में दम तोड़ रहे हैं। आंकड़ों पर जाएं तो सितंबर में 22 दिन में 90 मरीजों की जान गई है। यानी प्रतिदिन चार मरीजों से अधिक का औसत सामने आया है। यह चिंता का विषय है। एक्सप‌र्ट्स का कहना ह कि केवल संख्या कम होने से काम नही चलेगा। मार्टेलिटी रेट भी घटना चाहिए।

प्रतिदिन 4000 जांच का लक्ष्य

वर्तमान में तीन हजार जांच का प्रतिदिन का लक्ष्य रखा गया है। अब शासन का कहना है कि 4000 से कम जाचं एक दिन में नही होनी चाहिए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के सामने इस संख्या को पूरा करने का सवाल खड़ा हो गया है। अधिकारी लगातार संसाधनों की कमी का हवाला दे रहे हैं। यही कारण है कि प्राइवेट हॉस्पिटल्स को जांच किट दे दी गई हैं। ताकि वह आने वाले मरीजों की जांच कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दे सकें।

लोगों में जागरुकता बढ़ रही है। मास्क का यूज वह कर रहे हैं। बहुत से लोग समय पर जांच करा रहे हैं जिससे दूसरों को संक्रमण नही हो रहा। लक्षणों को लेकर भी लोग सजग हैं और सस्पेक्टेड से दूरी बना रहे हैं। शायद इसी वजह से पाजिटिव मामलों की संख्या में कमी आ रही है।

डॉ। ऋषि सहाय, नोडल कोविड 19

Posted By: Inextlive