-सर्व शिक्षा अभियान भी नौनिहलों को नहीं पहुंचा सका स्कूल

KAUSHAMBI: सर्व शिक्षा अभियान के तहत नौनिहालों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार की ओर निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसमें प्रति वर्ष करोड़ो रुपये खर्च हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते जिले के हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित हैं इसका खुलासा एक समाज सेवी संस्था ने सर्वे के बाद किया है।

स्कूल चलो अभियान के तहत जिले म् वर्ष से क्ब् वर्ष तक के बच्चों को शिक्षित करने के लिए शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा जागरुकता रैली निकाली जा रही है। साथ ही शिक्षक अभिभावकों से संपर्क भी कर रहे हैं। इसके बाद भी जिले के हजारों बच्चों शिक्षा से वंचित हैं। इसका खुलासा दोआबा विकास एवं उत्थान समिति ने किया। समिति के मो। रेहान ने बताया कि अभी हाल में उनकी संस्था के सदस्यों ने जनपद के ख्9 गांव का सर्वे किया था। इसमें क्म्भ् बच्चे ऐसे पाए गए जो कभी सकूल का मुंह नहीं देखे। इसमें बीआरसी मंझनपुर, कौशांबी व सरसवां शामिल है। कहाकि जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। उन्हें शिक्षित कराना समाज की भी जिम्मेदारी है। अशिक्षित बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। संस्था के सदस्य जन संपर्क करके सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। जनपद के म् वर्ष से क्ब् वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग की

ओर से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। यदि बीआरसी मंझनपुर, कौशांबी व सरसवां के क्म्भ् बच्चे स्कूल नहीं जा रहे है। तो इसका जवाब खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगा जाएगा। साथ ही आवश्यक कार्रवाई भी कराई जाएगी।

Posted By: Inextlive