05

लाख रुपये से अधिक की स्मैक क्राइम ब्रांच ने बरामद किया

06

अभियुक्तों को टीम ने जार्जटाउन एरिया से दबोचा, एक महिला भी शामिल

51

ग्राम स्मैक कुल बरामद हुई, 65 पुडि़या में मिली स्मैक

स्मैक बेच रहे गुर्गो को पकड़ने वाली पुलिस के सरगना तक नहीं पहुंच रहे हाथ

पकड़ से दूर सरगना के चंद गुर्गे पकड़े जाने के बावजूद शहर में चल रहा धंधा

PRAYAGRAJ: स्मैक के सौदागरों ने शहर में जान बिछा रखा है। हर रोज यहां लाखों रुपये की स्मैक खपाई जा रही है। गैंग के गुर्गे सिटी के कोने-कोने में फैले हुए हैं। गरीब दिखाई देने वाले गुर्गे जहर की पुडि़या का सौदा करते हैं। आए दिन स्मैक के साथ हो रही गुर्गो की गिरफ्तारी इसका पुख्ता एग्जांपल है। यहां तक कि इस काम में महिलाएं भी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच व जार्जटाउन पुलिस द्वारा छह लोग पकड़े गए। इनके पास से पांच लाख से भी अधिक की स्मैक मिली है। पकड़े गए लोगों में एक महिला शामिल है। गुर्गो को पकड़ कर पीठ ठोक रही क्राइम ब्रांच सरगना तक नहीं पहुंच पा रही। यही वजह है कि शहर में फलफूल रहे स्मैक के कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लग पा रहा।

महिलाएं भी बेच रहीं स्मैक

कुछ दिन पूर्व ही नशे को लेकर दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट द्वारा अभियान चलाया गया था। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने चंद गुर्गो को पकड़कर खूब वाहवाही लूटे। पकड़े गए गुर्गो ने सरगना का नाम तक टीम को बताया था। बावजूद इसके पुलिस ने सरगना पर हाथ तक डालना उचित नहीं समझा। नतीजा यह हुआ कि गुर्गे जेल गए मगर सरगना के इशारे पर स्मैक की सप्लाई जारी रही। क्राइम ब्रांच एक बार फिर संजय नगर अल्लापुर में एक्टिव थी। टीम को छह लोग संदिग्ध नजर आए। जवान उनके करीब पहुंचे तो सभी स्मैक की पुडि़या बनाते मिले। इन सभी को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से 51 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े पांच लाख बताई गई। इन सभी के खिलाफ जार्जटाउन में मुकदमा लिखा गया। पुलिस के तर्क हैं कि पूछताछ में सभी सरगना का नाम कबूल नहीं किए। बताए कि सरगना अपने किसी खास व्यक्ति को भेजकर माल हम तक पहुंचवा देता है। आज तक न तो वे उसका नाम जाने और न ही चेहरा। बताए कि माल पहुंचाने वाला ही पैसा वसूलकर कमीशन दे देता है।

गिरफ्तार किए गए गुर्गे

निखिल पाल उर्फ निक्की निवासी बक्सी मोहनी दारागंज

शिव विजय सिंह निवासी बक्शी खुर्द थाना दारागंज

आकाश मिश्र उर्फ आभास मिश्र निवासी बक्सी खुर्द दारागंज

अनुराग सिंह निवासी विद्या नगर कॉलोनी डांडी महेवा नैनी

प्रियांशु भारतीया निवासी संजय नगर अल्लापुर थाना जार्जटाउन

महिला सुमन पत्‍‌नी राजेश भारतीया निवासी संजय नगर अल्लापुर

क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की गई है। स्मैक के साथ दाखिल अभियुक्तों के खिलाफ जार्जटाउन में मुकदमा लिखा गया है। सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

-पवन कुमार त्रिवेदी, प्रभारी निरीक्षक जार्जटाउन

Posted By: Inextlive