- अब मौत के बाद हर राज खोलेगा मरने वाले का दांत

- डीएनए सैंपल के लिए बेस्ट होता है दांत, एज का पता लगाना भी आसान

piyush.kumar@inext.co.in

ALLAHABAD: क्या आपको पता है कि आपका दांत कितने काम की चीज है। आप जिन्दा है तब भी और मर जाते हैं तो उसके बाद भी। दांतों से डॉक्टर आसानी से आपकी उम्र का पता लगा लेंगे। साथ ही इससे डीएनए मैच करना आसान होगा। इसलिए अब इलाहाबाद में अननोन बॉडी मिलने पर दांत भी डीएनए के लिए प्रीजर्व किया जाएगा। ताकि भविष्य में दांत की मदद से उस व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सके।

हर साल सैकड़ों बॉडी

इलाहाबाद में हर साल सैकड़ों अननोन बॉडी मिलती हैं। पुलिस रिकार्ड की माने तो साल भर में औसत ब्00 से भ्00 अननोन बॉडी इलाहाबाद के विभिन्न एरियाज में मिली हैं। इनमें महज ख्0 प्रतिशत बॉडीज की ही शिनाख्त हो पाती है। बाकी के बारे में कोई क्लू नहीं मिलता। ज्यादातर बॉडीज के लिए पुलिस का तर्क होता है कि भिखारी या पागल होते हैं जो बीमारी के कारण मरते हैं। लेकिन इनके अलावा भी बहुत सारे मामले संगीन होते हैं। कई बार लड़के या लड़कियों की हत्या करके यहां बॉडी नदी या अन्य प्लेस में फेंक दी जाती है। ऐसी अननोन बॉडीज की भी पहचान नहीं हो पाती है।

ताकि हो सके शिनाख्त

कई बार ऐसा होता है कि किसी युवक या युवती की हत्या इतनी बेरहमी से की गई होती है कि उसकी पहचान करना संभव नहीं होता। बाहर से लाकर बॉडी फेंक दी जाती है। ऐसी स्थिति में कई बार बॉडी सड़ चुकी होती है, जिससे चेहरा पहचानना संभव नहीं होता। अननोन बॉडी में पुलिस बॉडी की पहचान के लिए 7ख् घंटे इंतजार करती है, फिर उस बॉडी का पोस्टमार्टम होता है। ऐसे में बॉडी और भी सड़ जाती है। इसलिए अब डीजीपी के आदेश पर ऐसी सभी बॉडीज की पहचान के लिए उनका डीएनए सैंपल प्रीजर्व करने के लिए बोला है। ताकि अगर कोई पहचान करना चाहे तो डीएनए सैंपल मैच कराकर उसकी पहचान की जा सके।

पहले एज तो डिफाइन करें

दांतों के लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया जाता है। क्योंकि मरने के बाद दांतों की स्थिति देखकर डॉक्टर आसानी से उसके उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि मरने के बाद मरने के बाद सीनियर सिटीजन के दांत जल्दी गिर जाते हैं। जबकि अधेड़ में यह संख्या कम होती है। और यूथ में दांत ज्यादा से ज्यादा बचे रह जाते हैं। ऐसे में उनकी काउंटिंग करके भी उम्र का लगभग अंदाजा लगाया जाता है। जिससे उसकी पहचान करने में आसानी हो जाती है।

Posted By: Inextlive