मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में सूक्ष्म कणिका एवं संचार अभियंत्रण विभाग द्वारा प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन वीएलएसआई, कम्यूनिकेशन एवं सिग्नल प्रोसेसिंग (वीसीएएस 2018) का आयोजन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शान्ति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित आईआईटी दिल्ली के प्रो। एससी दत्ता रॉय थे।

वीसीएएस 2019 की घोषणा

उन्होंने शोधकर्ताओं से शोध पत्र की संख्या की बजाय उसकी गुणवत्ता एवं शुचिता पर बल देने का आह्वान किया। समारोह के मुख्य संरक्षक प्रो। राजीव त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डॉ। डीसी पांडेय, डीआरडीओ बंगलुरू एवं डॉ। देवाशीष दत्ता, भूतपूर्व निदेशक सीडेक थे। प्रो। विजया भदौरिया ने सभी का स्वागत किया। प्रो। हरनाथ कर ने अगले वर्ष आयोजित होने वाले वीसीएएस 2019 की घोषणा की। संरक्षक प्रो। सुदर्शन तिवारी ने पिछले दो दशकों में इलेक्ट्रानिक्स विभाग की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। डॉ। अरूण प्रकाश ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Posted By: Inextlive