महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर कुंभ मेला प्रशासन ने 60 लाख से एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया है.


prayagraj@inext.co.inPRAYAGRAJ:  महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर कुंभ मेला प्रशासन ने 60 लाख से एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया है। अखाड़ों के चले जाने के बाद खाली हुए जगह पर श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने की छूट दी गई है। केंद्रीय मीडिया केंद्र में मेलाधिकारी विजय किरण आनन्द ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की जानकारी सार्वजनिक की। मीडिया को बताया कि सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व पर अंतिम स्नान होगा।सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस स्नान पर्व पर 60 लाख से एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की उम्मीद है। डीआईजी कुंभ कवीन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि रात एक बजे 26 मिनट से शुरू होगा। मतलब यह कि रात्रि से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकी मंदिर सहित शहर के कई शिव मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तैनात की गई फोर्स के अतिरिक्त 450 आरक्षी अलग से लगाए गए हैं।

Posted By: Inextlive