पति ने वरमाला पहनाई और पत्नी ने हथकड़ी
पहले से ही शादी शुदा था लड़कावह पहले से ही शादी-शुदा था। लेकिन इस बारे में यहां तक की फैमिली मेंबर्स को भी जानकारी नहीं थी। उसने कभी इसका जिक्र तक नहीं किया था व पत्नी को घरवालों से भी दूर ही रखा। परिवारवालों ने उसके लिए दुल्हन ढूंढी और पूरे ताम-झाम के साथ शादी के पहले के प्रोग्राम निबटाए, तब भी वह खामोश बना रहा। इंट्रेस्टिंग यह भी रहा कि तब तक पूरे सीन में किसी तीसरी का कोई नामोनिशान नहीं था। थर्सडे को जैसे ही उसकी दूसरी पत्नी ने ससुराल में कदम रखा, सौतन यानी पहली वाइफ भी वहां आ धमकी। फिर क्या था? हंगामा खड़ा हो गया. राजरूपपुर का रहने वाला
अनिल कुमार राजरूपपुर एरिया का रहने वाला है। वह प्राइवेट जॉब करता है। वेडनसडे को उसकी शादी राजरूपपुर की ही रहने वाली शिवानी (काल्पनिक नाम) के साथ होनी थी। शिवानी ने परिवार वालों को अनिल के बारे में जानकारी करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह इस बात का पता नहीं लगा सके थे कि उसकी पहली शादी हो चुकी है। लड़का अच्छा देखकर शिवानी के परिवारवालों ने अनिल के साथ रिश्ता पक्का कर दिया। शादी के पहले होने वाली रस्में भी पूरे जोश से पूरी की गईं। इसके बाद दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए। वेडनसडे को अनिल बारात लेकर शिवानी के घर पहुंचा। आसपास के लोगों के अलावा रिश्तेदार और मित्र दोनों पक्षों की ओर से बारात में शामिल हुए। डीजे पर मस्ती के बीच द्वाराचार की रस्म हुई तो जयमाल के समय भी खूब धमाल हुआ। इसके बाद वर-वधू पक्ष के लोगों ने नवदम्पति के खुशहाल जीवन की बधाइयां दी। रात में सात फेरों की रस्म पूरी हुई और सुबह शिवानी ससुराल के लिए विदा हो गई।
पहले से मौजूद थी सौतन शिवानी अपने ससुराल पहुंची तो दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में एंट्री करने पहले ही उसकी मुलाकात सौतन से हो गई। एक महिला वहां पहले से मौजूद थी जो खुद को अजीत की पहली वाइफ बता रही थी। यह देख शिवानी स्तब्ध रह गई। उसने अनिल से पूछा तो उसने पहले से मौजूद लड़की को पहचानने से भी इंकार कर दिया। अनिल के इस रिस्पांस ने उस लड़की का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। वह शिवानी को किसी भी कीमत पर घर में घुसने देने के लिए तैयार नहीं थी।पकड़ कर ले गए थानेइसके बाद खूब हंगामा हुआ। शिवानी ने अपने पैरेंट्स को फोन करके घर पर बुला लिया और सारी कहानी सुना डाली। फिर क्या था, पैरेट्स ने कहानी सुनने के बाद अपना आपा खो दिया। अनिल से उसकी पहली वाइफ के सामने पूछताछ शुरू कर दी। इसमें स्पष्ट हो गया कि अनिल ने झूठ बोलकर दूसरी शादी रचाई है। यह सुनकर शिवानी के परिवारवालों ने माथा पकड़ लिया। उन्होंने अनिल को खुद धूमनगंज थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। देर रात पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि मामला स्पष्ट हो चुका है और अनिल को हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी अनिल के खिलाफ दूसरी शादी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच करके पहली शादी से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।धर्मेद्र प्रताप सिंहएसओ धूमनगंज