सात पार्षदों को मेयर व भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में ग्रहण कराई सदस्यता

नगर निगम में बनने वाली कार्यकारिणी पर कब्जा के लिए भाजपा की रणनीति

ALLAHABAD: निकाय चुनाव में मेयर की सीट पर कब्जा के साथ ही शहर के 80 वार्डो से भाजपा के 22 पार्षद चुनाव जीत कर नगर निगम पहुंचे थे। लेकिन सोमवार को भाजपा नेताओं ने ऐसी-गुणा गणित की कि एक झटके में 22 पार्षदों की संख्या बढ़ कर 29 हो गई। सात निर्दलीय पार्षदों ने सोमवार को बसंत पंचमी के दिन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर ली।

12 सदस्यीय होगी कार्यकारिणी

निकाय चुनाव के बाद नगर निगम कार्यकारिणी का गठन होना है। इसके लिए मंगलवार की तिथि निर्धारित की गई है। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में अधिक से अधिक भाजपा पार्षदों को शामिल कराने और भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़ाने के लिए भाजपा नेता समीकरण बैठाने में लगे रहे।

सदस्यता समारोह का आयोजन

दिलीप कुमार - वार्ड 33 काजीपुर

टीबी सप्रू मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। इसमें निकाय चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में विजयी सात पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान मेयर अभिलाषा गुप्ता, भाजपा के चुनाव प्रभारी अशोक धवन, विद्या सागर राय, महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर महामंत्री रवि केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, श्याम चंद मौजूद रहे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पार्षद जगमोहन गुप्ता, रोचक दरबारी, स्नेहलता उपाध्याय, शिवकुमार, रमेश मिश्रा, पूजा कक्कड़, दिलीप कुमार शामिल रहे।

भाजपा के छह पार्षद होंगे मैदान में

निर्दलीय प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराने के बाद कार्यकारिणी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि बीजेपी के सिंबल से चुनाव लड़ कर पार्षद बने भाजपा के छह पार्षदों को कार्यकारिणी चुनाव में उतारा जाएगा।

भाजपा के 22 पार्षद

पार्षद वार्ड एरिया

दीपक कुशवाहा 6 हरवारा

सविता देवी 7 चक रघुनाथ

सविता केसरवानी 14 कृष्णा नगर

सुनीता श्रीवास्तव 16 मधवापुर

रिंकी यादव 17 फाफामऊ

रतन कुमार दीक्षित 19 मम्फोर्डगंज

कमलेश तिवारी 20 शिवकुटी

हीरामनी तिवारी 21 गंगानगर

अनिल कुशवाह 25 मुंडेरा

आनंद अग्रवाल 37 कटरा

शिवांगी मिश्रा 39 पूरा पड़ाइन

सरस्वती देवी 56 बेनीगंज

किरन जायसवाल 50 नई बस्ती

अमरजीत सिंह 54 प्रीतमनगर

कुसुमलता गुप्ता 58 मोहत्सिमगंज

नीलम 59 चक भटाई

रुचि गुप्ता 60 मुट्ठीगंज-2

ऋषि कुमार निषाद-61 सदियापुर

ओमप्रकाश द्विवेदी 62 मालवीय नगर

साहिल अरोरा 66 मीरापुर

सत्येंद्र चोपड़ा 76 मीरगंज

रोहित मालवीय 80 करेली

निर्दलीय (जो अब भाजपा के हैं)

जगमोहन गुप्ता- वार्ड 9 मलाकराज

रोचक दरबारी- वार्ड 36 झूलेलाल नगर

स्नेहलता उपाध्याय- वार्ड 42 भारद्वाजपुरम

शिव कुमार- वार्ड 4 जयंतीपुर

रमेश मिश्रा- वार्ड 74 चौखंडी

पूजा कक्कड़- वार्ड 49 दरियाबाद-2

Posted By: Inextlive