-50 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों में ज्यादातर शहरी क्षेत्र के रहने वाले

PRAYAGRAJ: प्रयागराज में कोरोना केसेज में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। इस दिन प्रयागराज में सबसे ज्यादा कोरोना केसेज के मामले आए हैं। कुल 50 पाजिटिव मामलों के दस्तक देने से स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए। देर रात मरीजों को लेकर अधिकारियों की लंबी मीटिंग जारी रही। पॉजिटिव पाए गए ज्यादातर लोग शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक दिन में इतने ज्यादा कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग देर रात सभी मरीजों की की हिस्ट्री तलाशने में जुटा रहा। इतने मरीजों को कहां एडमिट कराया जाए यह भी बड़ी समस्या रही। क्योंकि लेवल वन कोविड अस्पताल कोटवा बनी व लेवल टू बेली कोविड अस्पताल फुल हो चुका है।

पॉजिटिव महिला की सौंप दी बॉडी

उधर, एसआरएन हॉस्पिटल में एक और मामले ने गुरुवार को जोर पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक एक कोरोना पॉजिटिव महिला की बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। उन्होंने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। महिला मिर्जापुर की रहने वाली बताई जा रही है। जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। उसका पोस्टमार्टम भी हुआ था। ऐसे में आनन-फानन में एसआरएन परिसर की तमाम दवा की दुकानें बंद हो गई।

आधा दर्जन हुए डिस्चार्ज

इस बीच आधा दर्जन मरीजों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घर जाने वालों में बालिका गृह की दोनों लड़कियां भी शामिल थीं। कुछ दिन पहले पाजिटिव आने पर दोनों को कोटवा में भर्ती कराया गया था। भाजपा नेता और उनकी पत्नी समेत चार मरीजों को गुरुवार एसआरएन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया।

Posted By: Inextlive