कर्नलगंज इलाके के दरहरिया में घर के अंदर मंगलवार रात कारपेंटर ने किया सुसाइड

PRAYAGRAJ: पत्‍‌नी घर छोड़ कर करीब आठ साल पहले ही जा चुकी थी। बेटी की परवरिश का अरविन्द यादव (40) ही एक मात्र सहारा था। मंगलवार रात वह भी घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसे मासूम बेटी की परवरिश का भी ख्याल नहीं था। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन देखने गए। दरवाजा बंद था लिहाजा खिड़की से झांका तो उसकी बॉडी फांसी के फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंचे एनी बेसेंट चौकी इंचार्ज ने बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

पत्‍‌नी ने कर ली है दूसरी शादी

अरविन्द यादव कर्नलगंज एरिया के दरहरिया निवासी पंचमलाल यादव का बेटा था। आठ साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद उसे एक बेटी हुई। इसके बाद उसकी पत्‍‌नी मायके चली गई थी। पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि उसने मायके जाकर दूसरी शादी कर ली। बेटी पिता यानी अरविन्द के पास ही थी। पेशे से कारपेंटर अरविन्द ही बेटी की परवरिश का एक मात्र जरिया था। मंगलवार की रात वह घर में लोगों से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये न मिलने पर वह परिवार वालों से नाराज था। रात में वह कमरे के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह सूचना मिली तो पहुंचे कर्नलगंज के एनीबेसेंट चौकी इंचार्ज ने बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

Posted By: Inextlive