इलाहाबाद में मेजा थाना क्षेत्र में एक मर्डर ने पुलिस को हैरान कर दिया। कातिलों ने फिल्‍मी अंदाज में महिला का कत्‍ल किया और शव खेत में फेंककर चले गए।


फिल्मी अंदाज में महिला का कत्लallahabad@inext.co.in ALLAHABAD:फिल्मी अंदाज में बोलेरो सवारों ने एक महिला की हत्या की। इसके बाद मेजा थाना क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर गांव के पास जा पहुंचे। ग्रामीणों को शक हुआ तो वे बोलेरो की तरफ बढ़ने लगे। लोगों को आते देख कातिल बोलेरो लेकर पास स्थित एक अरहर के खेत में जा घुसे। इतने में लोगों का शक यकीन में बदल गया। ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख महिला का शव खेत में फेंक कर कातिल बोलेरो सहित फरार हो गए। रात का वक्त होने के कारण लोग गांव लौट आए। मंगलवार की सुबह खेत में महिला का शव पाया गया। ग्रामीणों को देखकर भागे कातिल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। महिला की पहचान नहीं हो सकी। नहीं हो सकी शिनाख्त ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बज रहे थे। पांटुल पुल से हंडिया की तरफ एक बोलेरो गांव के पास पहुंची। काफी देर तक उसमें से कोई नीचे नहीं उतरा। यह देख गांव के कुछ लोगों को शक हुआ। वे टार्च लेकर बोलेरो की तरफ बढ़े। लोगों को आते देख बोलेरो सहित उसमें सवार लोग गांव के पास एक अरहर के खेत में घुस गए। यह देख आशंका बस जब लोग शोर मचाना शुरू किए तो ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों को आते देख बगैर देर किए बोलेरो सहित उसमें सवार लोग खेत से फरार हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। रास्ते में हुआ मर्डरसुबह होते ही ग्रामीण खेत पहुंचे तो वहां एक महिला का शव पड़ा था। इस बात की सूचना लोगों ने मेजा पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को पहचानने की कोशिश की गई। मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बोलेरो सवारों ने महिला रास्ते में उसका कत्ल किया होगा। इसके बाद वे शव को ठिकाने लगाने की फिराक में गांव के पास पहुंचे थे।

Posted By: Inextlive