- महिला ग्राम प्रधान की लाइसेंसी शस्त्र से से गोली लगने से मौत

-सुसाइड, हत्या और हादसा में फंसा पेच, जांच में जुटी पुलिस

BARA (14 June,JNN):

घर में मौत का सामान रखा था। लाइसेंसी रिवाल्वर ही नहीं लाइसेंसी राइफल भी थी। होना स्वभाविक था। खुद बालू का कारोबार करते हैं और वाइफ को ग्राम प्रधान बनाया था। चुनाव से लेकर मार्केट में गन का भौकाल जो दिखाना था। लेकिन यही मौत का सामान फ्राइडे नाइट उनके लिए घातक बन गया। रात में लाइसेंसी गन से चली गोली महिला ग्राम प्रधान गुंजन त्रिपाठी की कनपटी पर जा लगी। देखते ही देखते ही उनकी सांसें थम गई। गुंजन के घर वालों ने इसे सुसाइड बताया लेकिन मायके वाले मर्डर का आरोप लगाने लगे। अब पुलिस हत्या, हादसा या सुसाइड, की जांच में जुट गई है।

रात में पहुंचा था घर

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बारा पुलिस स्टेशन एरिया के गन्ने गांव के रहने वाले शिव सेवक त्रिपाठी कांट्रैकटर हैं। उनकी वाइफ फ्ख् वर्षीय गुंजन त्रिपाठी गांव की प्रधान थीं। फ्राइडे नाइट गुंजन अपने बच्चों गौरव क्ख्, सौरभ क्0 को खाना खिलाकर सो गई। देर रात पति शिवसेवक बाहर से आये तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अन्दर अपनी लाइसेंसी राइफल व रिवाल्वर को रख कर वाइफ को जगाया। देर रात होने के कारण किसी बात को लेकर दोनो में विवाद हुआ।

गोली चलने की आई आवाज

फैमिली मेम्बर्स की माने तो विवाद के बाद हसबैंड-वाइफ में नोकझोंक शुरू हो गई। इस छीना झपटी में रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज आई और फिर वहां सन्नाटा छा गया। गोली सीधे गुंजन के कनपटी पर लगी थी। गोली लगने से वह चीख उठी और वहीं गिर गई। गोली की आवाज सुन आस पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इस हादसे से वहां हड़कंप मच गया। गुंजन का पति उसे जख्मी हालत में लेकर हॉस्पिटल भागा। उसे हॉस्पिटल ले गया जहां ट्रीटमेंट के दौरान मौत होना बताया जा रहा है।

मर्डर का आरोप लगाया

इस मौत के बाद बारा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। सैटरडे मार्निग से पुलिस जांच में जुटी रही। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान जब गुंजन के मायके वाले वहां पहुंचे तो उन्होंने अपना विरोध जताया। आरोप लगाया कि उसे गोली मार दी गई है। उसके पति ने ही हत्या कर दी। पुलिस भी इस मामले में खामोश थी। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की जाएगी। गोली कैसे चली। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-फैमिली मेम्बर्स ने बताया कि गोली चलने के बाद बच्चे जगे थे। तब तक उसके पिता गुंजन को हॉस्पिटल ले जा चुके थे। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

लल्लन राय

एसपी यमुनापार

Posted By: Inextlive