प्रमुख सचिव नगर विकास ने सभी छूटे हुए मकानों को जोड़ने का दिया आदेश

नगर निगम, जलनिगम, जलकल विभाग और गंगा प्रदूषण के कार्यो की समीक्षा की

ALLAHABAD: प्रमुख सचिव (नगर विकास) मनोज कुमार सिंह ने रविवार को नगर निगम के सदन हाल में नगर निगम, जलनिगम, जलकल और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शहर की आबादी और मकानों की संख्या के अनुसार पाइप लाइन कनेक्शन न किए जाने पर नाराजगी जताई।

शहर में दो लाख से अधिक मकान

प्रमुख सचिव को बताया गया कि शहर में दो लाख आठ हजार भवन हैं। पानी और सीवर कनेक्टिविटी के बारे में जलकल के जीएम ने एक लाख 70 हजार घरों में कनेक्शन होने की जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने छूटे घरों को कवर करने का आदेश जलनिगम के अधिकारियों को दिया। स्ट्रीट लाइट की जगह एलईडी लाइट, गृहकर, जलकर, मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने कहा कि शहर के अंदर पशुपालन पर रोक है तो फिर शहर के अंदर डेयरियां कैसे चल रही हैं, इन्हें बाहर किया जाए।

Posted By: Inextlive