pratapgarh@inext.co.in

PRATAPGARH: जिला कारागार में प्रशासनिक लचरता के चलते घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अक्सर की तरह शुक्रवार की दोपहर भी स्नान के दौरान बंदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जेल से अस्तपताल में किया गया है।

साबुन के लिए हुआ विवाद

बताया जाता है कि जिला कारागार में चोरी के आरोप में सजा काट रहा किशोर कुलदीप दोपहर के वक्त स्नान कर रहा था। इस दौरान उसके साथ कई अन्य बंदी भी नहा रहे थे। नहाते समय साबुन को लेकर दो बंदियों में बहस हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट में कुलदीप को गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंचे अफसर

यह खबर कारागार के प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो वह भौचक रह गए। सभी भाग कर कारागार पहुंचे। तो वहां देखा कि एक कैदी गंभीर रूप से घायल है। जिसको उपचार के लिए जिला में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद उसे कारागार के अस्पताल में भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार जिला कारागार में चल रहा था। इस बारें में जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया नहाने के दौरान साबुन को लेकर दोनो मारपीट हुई है। जिसमें बंदी कुलदीप को चोटें आई हैं।

Posted By: Inextlive