सौतन कैसे बर्दाश्त करती
-युवती ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई युवती ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
ALLAHABAD: FIR ALLAHABAD: कोई महिला सौतन कैसे बर्दाश्त कर सकती है। उसके रहते ही घर में दूसरी औरत आ जाए तो हंगामा तो होना ही है। महिला थाना पहुंची युवती ने कुछ इसी अंदाज में अपनी कंप्लेन दर्ज कराई। अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके रहते ही पति ने दूसरी शादी कर ली है। युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। खुद को बताया निर्दोषमहिला थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया कि गंगा नगर की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पति शिवा जी और ससुराल वाले मिलकर उसका लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। दहेज के लिए प्रताडि़त करते हैं। यही नहीं उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। जब वह दूसरी शादी का विरोध जताने लगी तो उसके साथ बदतमीजी की गई। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति, ससुर, सौतन समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि मामले में जब महिला के पति से बात की गई तो उसने खुद को निर्दोष बताया। पति ने सफाई दी कि उसने दूसरी शादी नहीं की है। पुलिस ने बताया कि युवती अपने पति की दूसरी शादी का प्रमाण भी नहीं दे सकी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।