दीपों से जगमग हुआ फाफामऊ गंगा घाट
Updated Date: Tue, 15 Nov 2016 07:41 AM (IST)
ALLAHABAD: शिवकुटी मण्डल बीजेपी की ओर से फाफामऊ गंगा घाट पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। हजारों दीपों की रोशनी से गंगा घाट जगमग हो उठा। मुख्य अतिथि डॉ एल.एस। ओझा ने दीपदान कर गंगा मइया की आरती की। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सचिन जायसवाल, मंत्री विजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।