- दीपावली की रात जमकर छूटे पटाखे, धुंए और धुंध की आगोश में आया शहर

- शहर के पांच प्वाइंट पर नापा गया पाल्यूशन लेवल

दीपावली की रात जमकर छूटे पटाखे, धुंए और धुंध की आगोश में आया शहर

- शहर के पांच प्वाइंट पर नापा गया पाल्यूशन लेवल

PRAYAGRAJ: PRAYAGRAJ: दीपावली की रात शहर धुंध और धुएं की आगोश में डूबा रहा। गली मोहल्लों में जमकर पटाखे जलाए जाने से अचानक सिटी का पाल्यूशन लेवल बढ़ गया। सिटी के पांच स्थानों पर पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा लगाई गई मशीनों से यह रिपोर्ट दर्ज की गयी। हालांकि खबर लिखे जाने तक फाइनल डाटा उपलब्ध नहीं हो सका लेकिन धनतेरस और छोटी दिवाली पर पाल्यूशन लेवल डेढ़ से ढाई गुना तक दर्ज किया गया।

इन जगहों पर बढ़ा रहा लेवल

पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से सिटी के पांच स्थानों पर मापक यंत्र लगाए गए हैं। इनमें लक्ष्मी टाकीज क्रासिंग, भारत यंत्र निगम, अलोपीबाग, जानसेनगंज और रामबाग शामिल हैं। इन सभी जगहों पर धनतेरस और छोटी दिवाली पर पाल्यूशन लेवल निर्धारित मानक से डेढ़ से ढाई गुना अधिक दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक इन जगहों पर पीएम टेन अधिकतम ख्भ्0 तक रहा। सड़कों पर वाहनों की अधिक वाहनों के धुएं और पटाखों से निकली धुंध की वजह से यह स्तर अधिक मापा गया।

पल-पल लिया जाता रहा डाटा

पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मेन फोकस दीपावली की रात इन पांच प्वाइंट्स पर रहा। पल-पल यहां पाल्यूशन का डाटा अधिकारी लेते रहे। उनका कहना था कि ख्9 अक्टूबर को दीपावली से भाई दूज तक औसत डाटा निकाला जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि पटाखों के जलाने से शहर का पाल्यूशन किस लेवल तक पहुंचा रहा। लास्ट ईयर दिपावली पर पाल्यूशन लेवल पीएम टेन फ्भ्0 दर्ज किया गया था।

सितंबर के मुकाबले अधिक पाल्यूशन

इसके पहले सितंबर माह में शहर का पाल्यूशन लेवल अधिकतम ख्ब्क् पीएम टेन दर्ज किया गया। यह औसत एक माह का रहा। जबकि अक्टूबर में केवल धनतेरस और छोटी दिवाली पर दोनों में यह आंकड़ा क्रास हो गया। सिंतंबर में सर्वाधिक पाल्यूशन लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर ख्ब्क् प्वाइंट दर्ज किया गया जो अधिकतम था। दूसरे नंबर पर भारत यंत्र निगम और तीसरे पर अलोपीबाग रहा। यहां तक पाल्यूशन लेवल क्म्क्.7क् पीएम टेन रहा था। बता दें कि एयर पाल्यूशन मापने का पैमाना पीएम टेन है जिसमें हवा में मौजूद धुएं और धूल के कणों की सांद्रता को नापा जाता है। हवा में इसका निर्धारित मानक क्00 से अधिक नही होना चाहिए।

दीपावली पर पटाखों और वाहनों की अधिकता की वजह से पाल्यूशन लेवल में इजाफा हो जाता है। हमारी ओर से सभी प्वाइंट पर लगातार डाटा लिया जा रहा है। जिससे तय हो जाएगा कि पिछले साल के मुकाबले दीपावली पर लोगों का अवेयरनेस लेवल क्या रहा।

जेबी सिंह, रीजनल आफिसर, पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

Posted By: Inextlive