02

घंटे दीपावली पर फोड़े गये पटाखे

08

बजे रात से हुई शुरुआत

10

बजे रात तक थम जाने का था आर्डर

- रात दस बजे के बाद पटाखा फोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई का था डर

PRAYAGRAJ: वायु और ध्वनि प्रदूषण व सुरक्षा के लिहाज से दीपावली पर पटाखा फोड़ने की टाइमलाइन जारी की गई है। टाइमलाइन का पालन कराए जाने के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं। दीपावली पर्व पर महज दो घंटे ही लोग पटाखा फोड़ सकेंगे। यह सिलसिला रात आठ बजे से शुरू होकर दस बजे तक ही चलेगा। दस बजे के बाद पटाखा फोड़ते हुए पकड़े जाने पर जेल भी जाना पड़ सकता है। पुलिस जेल न भेज कर जुर्माना भी वसूली कर सकती है। वसूली गई जुर्माने की रकम सरकारी कोष में जमा कराई जाएगी। इस प्रकार की मॉनिटरिंग की वजह से लोगों ने मन दबाकर पटाखे फोडे।

चौराहे से बाजार तक फोर्स

दीपों के पर्व पर पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गये। एसएसपी ने सभी डायल 100 की ड्यूटी शहर के मुख्य चौराहों पर रही। कुछ डायल 100 की गाडि़यां सिटी की मेन मार्केट में लगाई गई। सुबह से ही सार्वजनिक स्थलों व बड़ी बाजार एवं मॉल के आसपास भी पुलिस तैनात रही। पुलिस के जवान कुछ वर्दी में तो कुछ बगैर वर्दी के भी मूवमेंट कर रहे थे। सिर्फ पुरुष ही नहीं महिला सिपाहियों की भी इसी तर्ज पर ड्यूटी लगाई गयी। महिला सिपाहियों को उन स्थानों पर तैनात किया गया जहां महिला ग्राहकों की तादाद ज्यादा रही या महिलाओं का आवागमन अधिक रहा। इसके अलावा सभी क्षेत्राधिकारियों को ड्यूटी चेकिंग का निर्देश रहा। इन सारी व्यवस्थाओं का जायजा स्वयं एसएसपी गश्त के दौरान ले रहे थे।

पटाखा फोड़ने के लिए टाइमलाइन तय की गई थी। सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए गए। लोगों से अपील की गयी थी कि वह पटाखा फोड़ते समय बताए जा रहे सतर्क रहने के तरीकों का पालन करें।

-सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज,

एसएसपी प्रयागराज

Posted By: Inextlive