- कमिश्नर के निर्देशन में अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने लगाई झाड़ू

ALLAHABAD: स्वच्छ भारत अभियान को जैसे पंख लग गए हैं। बलुआघाट के बाद कमिश्नर बीके सिंह के निर्देशन में रविवार को रसूलाबाद घाट का महासफाई अभियान चलाया गया। जिसमें नगर निगम, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्वयं सेवी संस्थाओं समेत आम जनता ने हिस्सेदारी निभाई। इसी क्रम में ख्8 अक्टूबर को सुबह साढ़े छह बजे संगम तट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

लगेंगे दो नए हैंडपंप

इस मौके पर कमिश्नर ने घाट पर बने चेंज रूमों की पोताई, मरम्मत, दो नए हैंडपंप लगाने, खराब हैंडपंप को रिबोर करने, जलापूर्ति पाइप लाइन का प्लेटफॉर्म बनाने, अतिक्रमण हटाकर टेंडर प्रक्रिया द्वारा नीलामी कर पार्किंग का उपयोग करने, आजाद स्मारक की पेंटिंग कराने सहित शमशान घाट के बगल जमा हुए कूड़े को तत्काल हटाए जाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि जन सहयोग के बिना कोई भ्ीा अभियान सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि गंगा यमुना में सीधे गिरने वाले नालों को एसटीपी से जोड़ा जाएगा। इस दौरान डीआईजी भगवान स्वरूप, नगर आयुक्त आरपी सिंह, अपर नगर आयुक्त वंदना त्रिपाठी, एनसीसी ले। कर्नल सुशील कुमार, सिविल डिफेंस चीफ वार्डेन अनिल कुमार, सरदार अजीत सिंह समेत भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कटरा में भी चला अभियान

पूर्व पार्षद अवधेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कटरा के दिलकुशा पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गो ने बडी संख्या में उत्साह से भाग लिया। मौके पर चंदन शुक्ला, अनीता श्रीवास्तव, युवराज, आलोक तिवारी, यशी, यशस्वी, विनायक, गुनगुन आदि मौजूद रहे।

घाट से निकाली गई विसर्जित मूर्तियां

पूर्व पार्षद कमलेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह किलाघाट से संगम तट तक सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें संत कबीर नगर आरपी यादव डिग्री कॉलेज से आई छात्राओं ने सहयोग ने दिया। इस दौरान नदी के अंदर विसर्जित की गई प्रतिमाओं को निकाला गया। यमुना का पानी तैलीय नजर आने और रासायनिक पदार्थ होने की सूचना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को दी गई। उन्होंने पानी में फैले प्रदूषण की जांच की मांग की है। इस मौके पर आरती सिंह, योगेश त्रिपाठी, जवाहर केसरवानी, शुभम, ज्ञान सिंह आदि मौजूद थे।

Posted By: Inextlive