-सिटी की अलग-अलग संस्थाओं की ओर से हुआ आयोजन

-घरों, मंदिरों, मठों और आश्रम में लोगों ने किया पूजन, मनाया दीपोत्सव, चौराहों पर हुई सजावट

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ तो तीर्थराज प्रयाग भी खुशी से हर रंगों से सराबोर हो गया। सिटी में जगह-जगह मानस पाठ, संदुरकांड और हनुमान चालीसा का भी पाठ सुबह से ही शुरू हो गया था। तमाम लोगों ने अपने घरों में भी धार्मिक आयोजन कर प्रसाद बांटे। कटरा, मम्फोर्डगंज, राजापुर, अशोक नगर, सिविल लाइंस, मालवीय नगर, नैनी, झूंसी सहित कई इलाकों में राम नाम की गूंज सुनाई देती रही।

वेदपाठी बटुकों ने राम रक्षा स्तोत्र का किया पाठ

श्री धर्म संघ संस्कृत विद्यालय शिवकुटी में आचार्य विष्णु पंत के नेतृत्व में वेदपाठी बटुकों ने राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इसके बाद श्री राम जय राम का जाप शुरू हुआ। इसमें बृजेश चैतन्य, अजय शुक्ल, शिवनंदन मिश्र, सूरज पांडेय आदि ने भाग लिया। विहिप कार्यालय केसर भवन में सुंदरकांड के साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के साथ राजेश केसरवानी, राजू पाठक, सुभाष वैश्य, विवेक मिश्र, कार्यालय प्रमुख सुनील कुमार, अश्वनी मिश्र आदि मौजूद रहे। ओमकारेश्वर मंदिर कीडगंज में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी भूमि पूजन के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।

संघ कार्यालय में भी रामनाम की गूंज

आरएसएस कार्यालय (गंगा धाम) झूंसी में सह प्रांत प्रचार प्रमुख अंबरीष की देख-रेख में टीकर माफी आश्रम के 21 दंडी सन्यासियों को भोग-प्रसाद कराया गया। विभाग संघचालक रमेश दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकर्ता त्रिवेणी लाल श्रीवास्तव, रवि अग्रवाल, संतोष शुक्ला, अनिल पांडेय, रमेश दुबे आदि इस मौके पर मौजूद रहे। लाल बिहारा कॉलोनी प्रीतम नगर में उत्साही लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिर में पूजापाठ कर जय श्री राम का उद्घोष भी किया। इस दौरान प्रेमचंद्र केसरवानी, पार्षद अमरजीत सिंह, राकेश जैन, चंद्रशेखर ओझा, राजू पाठक, गिरिजेश मिश्रा, संजय कुशवाहा, शिखा रस्तोगी, शोभिता श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुभाष वैश्य आदि उपस्थित रहे।

चौराहों पर हुई आकर्षक सजावट

संगम नगरी के तमाम चौराहों को मंगलवार शाम से ही सुरुचिपूर्ण ढंग से सजा दिया गया। बिजली के झालर लगाने के साथ ही केसरिया ध्वज भी लगाए गए। कटरा का नेतराम चौराहा, जगराम चौराहा, निगम चौराहा, मम्फोर्डगंज का फव्वारा चौराहा, सिविल लाइंस का तुलसी चौराहा, स्वामी विवेकानंद के चौराहे पर साफ सफाई के साथ ही आकर्षक सजावट की गई थी।

तीर्थ पुरोहित महासंघ ने किया दुग्धाभिषेक

विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ ने भूमिपूजन के उपलक्ष्य में राम घाट पर मां गंगा का षोडशोपचार पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। इस मौके पर श्री राम मंदिर के मॉडल का भी पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री अमित आलोक पांडेय, नरेंद्र पांडेय, आलोक शर्मा, शैलेंद्र पांडेय, संतोष शर्मा, रेनू मिश्रा, विक्रम तिवारी, दिलीप तिवारी, रवि दुबे, गोविंद मिश्रा, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।

ऑनलाइन किया सुंदरकांड का पाठ

रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाओं से पूर्व भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर प्रिंसिपल बांके बिहारी पांडेय ने स्टूडेंट्स को को बधाई दी। उसके बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस मौके पर सत्य प्रकाश पांडेय, रमेश चंद्र मिश्रा, अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला, रिचा गोस्वामी, अर्चना राय, चंद्रशेखर सिंह, शैलेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

मंदिर निर्माण का शिलान्यास होते ही जय श्रीराम के लगे नारे

ओम नम: शिवाय की ओर से ईसीसी के पीछे बलुआघाट स्थित आश्रम में भोर से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ। पूज्य गुरुदेव ने आश्रम परिसर में परिजात, आम, जामुन सहित अन्य पेड़ लगाए। आश्रम की स्वयं सेविकाओ ने मंगल गीत गाए। दोपहर से देर रात तक अन्नक्षेत्र चलता रहा जिसमें बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संगीतमयी सुंदरकांड का हुआ पाठ

सनातन एकता मिशन प्रयागराज की ओर से हाशिमपुर स्थित कार्यालय पर सुबह से सुंदरकांड का लाइव संगीतमयी पाठ शुय हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक पं। प्रेमप्रकाश दुबे ने सुंदर काण्ड का संगीतमयी पाठ किया। संस्था के पदाधिकारियों ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान संस्था के संरक्षक पं देवराज पाठक, महासचिव पं टी बिपुलेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग थे।

दीपोत्सव से किया शिलान्यास का स्वागत

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के महानगर अध्यक्ष पं राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में म्योराबाद स्थित मंदिर में बड़ी संख्या में दीप जलाया गया। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी रमेश योगी, महानगर अध्यक्ष पं राजीव कुमार पाण्डेय, प्रदेश महासचिव अभिनव उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दीप जलाए। हरिश्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान की ओर से सभी पदाधिकारियों द्वारा राम मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। ओपी ओझा, सत्यानंद, अमिता मिश्रा, आशा ओझा, पंकज, आनंद श्रीवास्तव आदि कई लोग उपस्थित रहे।

सभी देशवासियों को बधाई

आदि शक्ति ज्योतिष अनुसंधान रिसर्च सेंटर की ओर मां जगदंबा के उपासक ज्योतिषाचार्य आचार्य रामानंद शुक्ला सागर ने श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर सभी देशवासियों को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। चीफ गेस्ट काशी क्षेत्र के बीजेपी अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव रहे। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजिका डॉ। आभा श्रीवास्तव ने किया।

मेयर ने 111 दिए जलाकर लगाया जयकारा

शिलापून के पावन अवसर पर सिटी की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नगर निगम परिसर के अपने आफिस में राम दरबार की फोटो लगाकर 111 दीए जलाकर हर्षोल्लास के साथ राम नाम का जयकारा लगाया। इस अवसर पर पार्षद गण कमलेश सिंह, विनय कुमार मिश्रा, अनूप मिश्रा, राजेंद्र पालीवाल, शरद श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अरविंद त्रिपाठी, रोबिन पालीवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने भी जाहिर की प्रसन्नता

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को हुए शिलान्यास के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी प्रसन्नता जाहिर की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार भव्य राम मंदिर शीघ्र बने। जो आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक समरसता की मर्यादा का संदेश हो। भगवान राम के जीवन का भी यही संदेश है। उन्होंने इस दौरान श्रीपति मिश्रा, वीर बहादुर सिंह, एनडी तिवारी के द्वारा किए गए कार्यो की चर्चा की। उन्होंने राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी के बयान का समर्थन किया।

राम चबूतरे पर 56 भाग के प्रसाद का वितरण

हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से राम चबुतरे पर बुधवार को 56 भोगा का प्रसाद वितरित किया गया। तीर्थ पुरोहित पं। रेनू मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन सम्पन्न कराया। समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र ने आए हुए भक्तों के सामने आरती प्रस्तुत की। पथरचट्टी रामलीला कमेटी के बसंत लाल आजाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। टीम राइज एंड साइन एनजीओ की ओर से भी अयोध्या में हुए भव्य कार्यक्रम को लेकर संगम किराने रंगोली बनाकर इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त की। श्री श्री बाल राम लीला समिति की ओर से भी श्री रामलीला मैदान पर बने चबुतरे पर दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री अजीत जयसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive