सपा और कांग्रेस के खिलाफ सीएम योगी ने दिखाए तल्ख तेवरदो जगहों पर सभा को किया संबोधित भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा वोट

प्रयागराज (ब्‍यूरो)। संगम नगरी यानी प्रयागराज अब सुरक्षित है। आप बिल्कुल सही दिशा में बढ़ रहे हैं। आमजन, बेटी-व्यापारी, दलित-पिछड़ों की सुरक्षा में जो खतरा थे, वे सब स्वाहा यानी मिट्टी में मिल गए हैं। यह बात उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही। वह रविवार को प्रयागराज में इलाहाबाद और फूलपुर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बहरिया और करछना में अलग अलग सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खात्मे से प्रदेश और देश खुश है, लेकिन सपा में मातम है। देश की कीमत पर कांग्रेस व सपा के लोग राजनीति करना चाहते हैं।

दो लड़कों की जोड़ी मिलने पर होता है अनर्थ
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। भारत बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। उन्हें रोकने के लिए सपा और कांग्रेस ने गठबंधन बनाया है। इससे दो लड़कों की जोड़ी फिर निकल पड़ी है। ये जोड़ी जब भी मिलती है अनर्थ ही होता है। कहा कि इसके पहले जब केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार थी तब अयोध्या, काशी में आतंक बम विस्फोट करते थे। लखनऊ की कचहरी में बम धमाका होते थे। अखिलेश आतंकियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनका समर्थन करते थे। आतंकियों के ऊपर दर्ज मुकदमों को वापस लेते थे। वहीं, रामभक्तों के ऊपर गोली चलवाने का काम किया है।

ओबीसी पर भी हुआ है अत्याचार
उन्होंने कहा कि सपा ओबीसी की बात करती है, क्या राजू पाल व उमेश पाल ओबीसी नहीं थे? जो उनके हत्यारों के साथ सपा खड़ी रही। फूलपुर की मौर्य परिवार की महिला के पति की हत्या करके माफिया ने उनकी 10 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। उनकी सुनवाई नहीं होती थी। हमने उस परिवार को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण ङ्क्षसह के निधन पर अखिलेश श्रद्धांजलि अर्पित करने नहीं गए। वहीं, माफिया के मरने पर आजमगढ़ जाकर उसकी कब्र पर फतेहा पढ़ा। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है। अब जनता इन्हें अगले 25 वर्षों तक फातेहा पढऩे के लिए राजनीति से छुट्टी दे दीजिए। उन्होंने कहा कि हम नारा लगाते थे कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे तो सपा वाले हंसकर कहते थे कि अयोध्या में पङ्क्षरदा भी पर नहीं मार पाएगा। नई अयोध्या भगवान श्रीराम के समय की लग रही है।

Posted By: Inextlive