- भारत से वाई नुक्लू फोम सहित दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, अर्जेंटीना, नाइजीरिया और केन्या के छात्रों को मिला सम्मान

सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स), प्रयागराज के शोध छात्र ने प्रतिष्ठित व्हिटली अवा‌र्ड्स 2021 जीतकर संस्थान और देश का गौरव बढ़ाया।

बता दें कि वाई। नुक्लू फोम, शुआट्स प्रयागराज में डी.ए.टी.ए। अन्तर्गत क्रिश्चियन स्ट्डीज में शोध कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा जैव विविधता के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए व्हिटली अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड छह देशों के जैव संरक्षणवादियों को प्रदान किया गया, जिसमें भारत से वाई नुक्लू फोम, दक्षिण अफ्रीका के लकी केम्प, ब्राजील के पेड्रो फ्रूट, अर्जेंटीना के किनी रोस्लर, नाइजीरिया के इरोरा तानशी और केन्या के सैमी सफारी शामिल हैं।

हर साल छह लोगों को दिया जाता है व्हिटली अवार्ड

व्हिटली अवार्ड जमीनी स्तर पर संरक्षण के लिए दुनिया के प्रमुख पुरस्कारों में से एक है और हर साल, छह लोगों को सम्मानित किया जाता है जिसमें फंडिंग, प्रशिक्षण और प्रोफाइल प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं। छह विजेताओं का जश्न मनाने के लिए व्हिटली फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूएफएन) के एम्बेस्डर्स केट हंबल और टॉम हीप द्वारा एक ऑनलाइन समारोह मनाया गया।

107 उम्मीदवारों में से किया गया चयन

प्रारम्भ में 107 उम्मीदवारों में से व्यापक मूल्यांकन के बाद 15 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिन्हें वन्यजीवों, आवासों और समाज के भविष्य की सुरक्षा के लिए समुदायों के साथ अविश्वसनीय काम करने के लिए पहचाना गया था। अंतिम चरण में 15 उम्मीदवारों में से व्हिटली फंड फॉर नेचर के लिए छह फाइनललिस्ट चुने गये जिसमें शुआट्स, प्रयागराज के वाई। नुक्लू फोम भी शामिल थे।

Posted By: Inextlive