बेल्हा में शुक्रवार रहा सबसे ठंडा दिन, 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

PRATAPGARH : बेल्हा में शुक्रवार सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गलन के कारण लोगों को धूप से राहत नहीं मिली। ठंड लगने से बीमार मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गई है।

धूप का नहीं रहा असर

विगत कई दिनों से कोहरा भले ही नहीं पड़ रहा है। लेकिन ठंड पूरे शबाब पर है। पश्चिम-उत्तर बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ती ही जा रही है। दिनों-दिन न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अभी तक दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 1.8 था, जो शुक्रवार के पहले इस साल का सबसे कम तापमान था।

सारा दिन कांपते रहे लोग

जबकि अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के साथ बढ़ी गलन के कारण शुक्रवार को लोग कंपकंपाते दिखे। ठंड से राहत पाने के लिए लोग धूप में बैठे थे, लेकिन गलन से राहत नहीं मिल पा रही थी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते दिखे। ठंड लगे से बीमार मरीजों की जिला अस्पताल में काफी भीड़ है। हर रोज इलाज कराने वालों की लंबी कतार दिखाई दे रही है।

Posted By: Inextlive