गणेश महोत्सव के सातवें दिन पूजा पंडालों में हुए भव्य आयोजन

गणपित बप्पा की एक झलक पाने को देर रात तक लगा रहा भक्तों का जमघट

ALLAHABAD: गणपति बप्पा मोरया की गूंज के बीच रविवार को गणेश महोत्सव के सातवें दिन देर रात तक सिटी में तैयार किए गए गणेश महोत्सव पंडालों में भक्तों का जमघट लगा रहा। मनोहारी पंडाल में विराजमान सिद्धिविनायक की मोहक मूरत की एक झलक पाने को भक्त लालायित दिखे। प्रभु की मनोहर छवि को हर भक्त अपनी आंखों के जरिए हृदय में बसाने को आतुर दिखा। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति द्वारा मुट्ठीगंज में आयोजित गणेश पूजा में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। गणेश महोत्सव में पूजा पंडाल में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस दौरान देर रात तक भक्तों का तांता पूजा पंडाल में उमड़ता रहा।

सुरीले भजनों पर झूमते रहे भक्त

मुठ्ठीगंज में चल रहे गणेश महोत्सव के अवसर पर भक्ति गीतों की संध्या का शानदार आयोजन हुआ। इस अवसर पर नीलिमा सिंह ने भगवान गणेश की महिमा का बखान करते हुए कई शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने 'जय गणेश देवा, विघ्न हरो हे गणपति बप्पा' सहित कई सुरीले भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान संदीप केसरवानी, अनुपम शुक्ल, हरिशंकर, आशीष, संजय, अर्जुन, रितेश, शरद, अमित, अजय, विष्णु जायसवाल मौजूद रहे। श्री सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव समिति का कृष्णनगर में गणेशोत्सव धूमधाम से चल रहा है। मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है। लालबाबू, सागर, रामबली, अजय जायसवाल, सतीश, विनोद, सुरेंद्र, मनोज सिन्हा शामिल रहे। अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से आयोजित गणेश उत्सव पर विविध छटा देखने को मिली। मराठी समुदाय द्वारा आयोजित उक्त पूजा में हर वर्ग के लोगों की भीड़ जुट रही है। गीत संगीत के साथ विधि-विधान से गणपति का पूजा हो रहा है। पूजा पंडाल में बच्चों के लिए भी विशेष आयोजन किए जा रहे है। कार्यक्रम का संयोजन सतीश पुराणिक, विजय सतभाई ने किया।

पूजा पंडालों में भव्यता

सिटी के अलग-अलग स्थानों पर चल रहे गणेश महोत्सव की भव्यता भी बेहद शानदार तरीके से दिख रही है। करैलाबाग स्थित गणेश पूजा पंडाल में भगवान गणेश को प्रतिदिन अलग-अलग प्रसाद अर्पित कर उनकी स्तुति की जा रही है। रविवार को यहां लाल पेड़ा व नारियल अर्पित करके मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। पूजन में अखिलेश सहाय, प्रीति सहाय, केएस गुलाटी, केके श्रीवास्तव, डॉ। शारदा सरीन, डॉ। दिलीप रंजन शामिल रहे। रंगारंग कमेटी द्वारा बादशाही मंडी में आयोजित गणेशोत्सव प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम सबको मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। भक्तों ने 'गणपति बप्पा मोरया' का उद्घोष कर मनोकामना पूर्ति की कामना की। वहीं विधि-विधान से पूजन करके आरती उतारी गई। पूजन में ऋषि ओझा, रवि पाल, प्रशांत ओझा, राजू, सोनू, सुशील, गुरु, अनिल 'मुंशी जी', पेटू पाल शामिल रहे। श्रीगणेशाय नम: कमेटी ऊचवागढ़ी पूजा पंडाल में गणेशोत्सव में जनकल्याण को विशेष अनुष्ठान हो रहा है। दूर-दूर से आने वाले भक्त इसमें पूरी श्रद्धा से शामिल हो रहे हैं। संयोजक अम्बरीश त्रिपाठी के नेतृत्व हो रहे पूजन में भक्तों को सामाजिक सरोकारों अपनाने को प्रेरित किया जा रहा है। यहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सीख दी जा रही है। उधर धूमनगंज रम्मन का पूरा में गणेश उत्सव की धूम मची है। श्री सिद्धिविनायक गणपति महोत्सव के तत्वावधान में प्रतिदिन गणेश पूजा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति, महामंत्री सरोज देवी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गणपति महोत्सव की शुरुआत चार पहले आठ साल के अमन प्रजापति ने की थी, जो आज भव्य रूप ले चुका है।

Posted By: Inextlive