यूपी से जुड़े तमाम सवाल पूछे गये पीसीएस 2019 की मेंस परीक्षा में

इलाहाबाद हाई कोर्ट के डायरेक्शन का इंपैक्ट है या प्रतियोगियों का आब्जेक्शन उप्र लोकसेवा आयोग की पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। पहले व दूसरे पेपर में समसामयिक प्रश्नों में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई सवाल पूछे गए। बता दें कि पीसीएस 2018 के मेंस में यूपी से जुड़े सवालों की संख्या काफी कम थी। इस पर प्रतियोगियों ने नाराजगी जताई थी।

6119 रजिस्टर्ड, 4742 ने दी परीक्षा

यूपीपीएससी के पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन 6119 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, प्रथम पाली में 4768 व द्वितीय पाली में 4742 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-1 की परीक्षा हुई। इसमें प्रयागराज का सांस्कृतिक महत्व, उत्तर प्रदेश में जनसंख्या का प्रतिरूप रोकने में महिलाओं की भूमिका, भारत में जनजातियों के सशक्तीकरण में आने वाली बाधाएं, हैरिटेज आर्क क्या है उत्तर प्रदेश पैटर्न में इसका महत्व बताएं? जैसे प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थी सोनम शर्मा, विकास ठाकुर व अमित कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश से जुड़े कुछ लघु उत्तरीय प्रश्नों का जवाब देने में परेशानी हुई। अनुपम, विनोद, गोपालबाबू ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शरणार्थियों के आकर्षित होने के भौगोलिक कारण, यूपी की लघु सिंचाई परियोजनाएं, वैदिक शिक्षा व्यवस्था वर्तमान में कितनी प्रासंगिक, धर्म व नृजातीय ¨हसा की राजनीति मूलत: धर्मनिरपेक्षवाद व धर्मनिपेक्षीकरण की राजनीति है का विश्लेषण जैसे प्रश्नों ने उलझाए रखा। वहीं, भारतीय संस्कृति विविधता में एकता का प्रतीक उदाहरण सहित तार्किक विश्लेषण कराया गया।

प्रधानमंत्री की उभरती भूमिका पर आया प्रश्न

सामान्य अध्ययन-2 पेपर में समसामयिक प्रश्नों को प्रमुखता मिली। इसमें अहम रहा भारत के प्रधानमंत्री की उभरती भूमिका का प्रश्न। प्रतियोगी छात्र अवनीश पांडेय बताते हैं कि मौजूदा परिदृश्य में यह महत्वपूर्ण प्रश्न था। इनके अलावा भारत के संविधान में जीवन के अधिकार की समीक्षा, अटल भूजल योजना का उद्देश्य व प्रभाव, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की भूमिका, लोकसेवा का परंपरागत गुण तटस्थता रहा है, भारत नेपाल द्विपक्षीय संबंध तनाव के मुख्य बिंदु, सिटीजन चार्टर, यूपी की गिद्ध संरक्षण की योजना, जनप्रतिनिधि कानून के मुख्यतत्व की आलोचना, क्या भारत स्थायी सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का दावेदार है इसके पक्ष तार्किक उत्तर दें, बोडो समस्या जैसे प्रश्न महत्वपूर्ण रहे।

Posted By: Inextlive