कौशाम्बी से पहुंचे महिला के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

PRAYAGRAJ: दहेज के लिए शालिनी (30) की हत्या कर दी गई। घर के अंदर उसकी बॉडी फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी। घटना शनिवार देर रात की है। महिला के भाई नितिन ने सोमवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने पति समेत सास व ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

फांसी के फंदे पर लटकती मिली बॉडी

कौशाम्बी की रहने वाली शालिनी का विवाह कुछ वर्ष पूर्व नवाबगंज के सम्हई गांव के नितेश मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त किया जाता था। उसके भाई ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात उसके ससुराल वाले फोन किए। बताए कि वह फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। यह सुनने के बाद नितिन परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। उसके मुताबिक पहुंचने पर बॉडी फंदे से उतारी जा चुकी थी। उसने मामले में बहन के पति समेत सास व ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मृतका के भाई की ओर से दहेज हत्या में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एके दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज

Posted By: Inextlive