पत्‍‌नी और उसके प्रेमी दोनों पर किया हमला, पत्‍‌नी ने एसआरएन में दम तोड़ा

प्रेमी की हालत गंभीर, घटना के बाद भाग निकला पति, पुलिस कर रही तलाश

अवैध रिश्ता जब तक पर्दे के पीछे था। ढंका-छिपा हुआ था। किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। सामने ही दुआ-सलाम और हंसी मजाक होता था। लेकिन, इसे किसी ने सीरियसली लिया ही नहीं। एक कहावत है इश्क छिपाये नहीं छिपता। पति घर से बाहर गए हुए थे। बच्चे भी इधर-उधर व्यस्त थे। मौका अच्छा मिल गया तो विवाहिता महिला रिश्तों की मर्यादा भूल गयी। प्रेमी के साथ अपने ही घर में हम बिस्तर हो गयी। लेकिन, आज किस्मत उसके साथ नहीं थी। संयोग से पति लौट आया और सब कुछ अपनी आंखों के सामने ही देख लिया। इसके बाद उसका परा चढ़ गया। किसी से कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ। कानून हाथ में ले लिया और पत्‍‌नी के साथ उसके प्रेमी को मौत के घाट उतारने पर आमाद हो गया। इस चक्कर में महिला की जान चली गयी। उसके कथित प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है।

तीन बच्चों की मां थी मृतका

घटना गुरुवार सुबह बारा थाना क्षेत्र के टिकुरी में सामने आयी। मृतका का नाम आरती सिंह था। उम्र 34 साल के आसपास थी। उसने एसआरएन पहुंचने पर दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम सूरज पांडेय बताया गया है। उसका एसआरएन में इलाज चल रहा है। आरती के पति गजराज सिंह का परिवार समृद्ध है। उन्होंने पांच आटो खरीद रखे थे। इसे वह किराये पर देकर चलवाते हैं। चित्रकूट जनपद के चेदईमऊ का रहने वाला सूरज पाण्डेय भी गजरात से आटो किराये पर लेकर चलाता था। वह शहर में ही रहता था। इस चक्कर में सूरज का गजराज के घर तीन सालों से आना-जाना था। लम्बे समय से साथ होने के चलते सूरज ने गजराज के घर के भीतर तक पैठ बना ली थी। घर पर जाने-आने के दौरान होने वाली बात कब अवैध रिश्ते की तरफ बढ़ गयी किसी को भनक तक नहीं लगी।

जल्दी घर लौट आया था पति

बताया जाता है कि गुरुवारसुबह गजराज किसी काम से कहीं चला गया था। इसी बीच सूरज उसके घर पहुंच गया। घर में मृतका के अलावा किसी और के मौजूद न होने का फायदा उठाकर वह घर के भीतर घुस गया। आरोप है कि दोनो कमरे में मौजूद थे तभी गजराज लौट आया। उसने पत्‍‌नी के साथ सूरज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो सिर पर खून सवार हो गया। उसने पत्नी और उसके प्रेमी पर धारदार हथियार से कई वार किये। दोनों को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर वह भाग निकला। दोनों की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। दोनों घायलों को पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंचे और वारदात की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना था कि आरोपित के पकड़ में आने पर ही असली बात पता चलेगी।

महिला व उसके प्रेमी को उसके पति ने धारदार हथियार से मारा है। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सौरभ दीक्षित

एएसपी, यमुनापार

Posted By: Inextlive