- 30 से 39 साल के एजगु्रप में हैं सबसे ज्यादा वोटर- दूसरे नंबर पर हैं 20 से 29 साल के वोटर्स की संख्या जिले में चुनाव पांचवें चरण में हैं. 27 फरवरी को वोटिंग होनी है. प्रशासन इसके लिए कमर कस के तैयार हो रहा है. लेकिन इससे ज्यादा जिम्मेदारी पब्लिक की है. अगर मतदान का प्रतिशत बढ़ा तो निश्चित तौर पर सही सरकार का चयन होगा. आपको बता दें कि जिले में सबसे ज्यादा वोटर्स 30 से 39 साल के एजग्रुप में हैं. इसके बाद 20 से 29 और 40 से 49 साल के वोटर मौजूद हैं. कुल मिलाकर इनके कंधों पर होगी प्रत्याशियों को चुनने की अहम जिम्मेदारी.


प्रयागराज (ब्यूरो)। वोटर लिस्ट को इस विधानसभा चुनाव में अलग अलग एजग्रुप की कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें 30 से 39 साल के एपग्रुप में सबसे ज्यादा वोटर्स हैं। इनकी संख्या 12 लाख से अधिक है। इसी तरह 20 से 29 साल के बीच 9 लाख से अधिक वोटर हैं। इसी तरह 40 से 49 साल के बीच के वोटर्स भी नौ लाख से अधिक हैं। इस बार चुनाव में 46 लाख से अधिक वोटर लिस्ट में दर्ज किए गए हैं।फैक्ट फाइलकिस एजग्रुप में कितने वोटरएजग्रुप वोटर्स की संख्या18-19 6206820 से 29 94749930 से 39 1287474


40 से 49 94984150 से 59 68945360 से 69 40645370 से 79 19299180 से 89 55156

90 से 99 10459100 साल से अधिक 141361 फीसदी महिलाओं की भागीदारीवोटर लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी भी कम नही है। उनकी उपस्थिति 61 फीसदी से अधिक है। वही पुरुषों की भागीदारी 66.46 फीसदी है। जिले की टोटल पापुलेशन के मुकाबले कुल वोटर्स की संख्या 64.27 फीसदी है। इतना ही नही 60 से अधिक उम्र के वोटर्स को इस बार घर से वोट देने की सुविधा दी गई है। कोरोना संक्रमित भी घर से वोट दे सकेंगे। सोरांव का है सबसे अच्छा सेक्स रेशियोइस बार चुनाव में सबसे ज्यादा सेक्स रेशियो सोरांव विधानसभा का है। यहां 859 महिलाएं एक हजार पुरुषों के अपोजिट हैं। इसके अलावा मेजा का सेक्स रेशियो सबसे ज्यादा खराब है। यहां पर एक हजार पुरुषों पर कुल 816 महिलाएं वोट देंगी। प्रशासन के मुताबिक जिले का सेक्स रेशियो 902 है। कोरांव में सबसे कम थर्ड जेंडर वोटर हैं तो सबसे ज्यादा थर्ड जेंडर वोटर्स शहर दक्षिणी में हैं। इनकी संख्या 134 बताई जा रही है।

वोटर लिस्ट में युवाओं को जोडऩे पर अधिक बल दिया गया है। इसके बाद महिलाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित किया गया है। इस बार सबसे ज्यादा वोटर्स 30 से 39 साल की एजग्रुप में हैं। इनकी संख्या 12 लाख से अधिक है।केके बाजपेई, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज

Posted By: Inextlive