स्मॉग के बाद फॉग ने बढ़ाई बरेलियंस की प्राब्लम

थर्सडे को शहर में रहा स्मॉग तो फ्राइडे को दिनभर रहा फॉग

बरेली। स्मॉग और फॉग के कॉकटेल से बरेलियंस की प्रॉब्लम हर दिन बढ़ रही है। थर्सडे को शहर में पूरे दिन स्मॉग छाया रहा तो फ्राइडे को फॉग की सफेद चादर शहर को अपने आगोश में समेटे रही। सुबह शहर के एटमॉसफियर में में फॉग की लेयर इतनी गहरी थी कि इससे विजिविलिटी चंद मीटर तक सिकुड़ कर रह गई। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी स्लो हो गई और उन्हें हेड लाइट ऑन कर भी चलना पड़ा। फॉग का यह असर सुबह 10 बजे तक ऐसा ही बना रहा। इस दौरान आसमान में सूरज का नजार चांद की तरह दिखाई दिया।

मार्निग वॉकर के भी थमे कदम

फ्राइडे को शहर में अर्ली मॉर्निग से छाए फॉग की शुरुआत थर्सडे लेट नाइट से हो गई थी। इसके बाद फॉग की यह लेयर गहरी होती गई और फ्राइडे मॉर्निग जब बरेलियंस जागे तो उन्हें एटमॉसफेयर पूरी तरह फॉग में लिपटा हुआ दिखा। इससे मार्निग वॉक को निकलने वाले बरेलियंस के कदम भी ठिठक गए। विजिविलिटी कम होने और फॉग में ब्रिथिंग की प्राब्लम होने की आशंका के चलते उन्होंने ऐसे वेदर में वॉक पर निकलना मुनासिब नहीं समझा। इससे फ्राइडे को शहर की सड़कों और पार्को में मॉर्निग वॉकर नहीं दिखे। कुछ वॉकर आए भी तो वह पूरे प्रिकॉशन के साथ आए।

दिन में धूप खिलने से बदला मौसम का मिजाज

स्मॉग और फॉग के असर के बाद भी फ्राइडे को शहर में मौसम का मिजाज बरेलियंस के लिए पहले सा बना रहा। सुबह फॉग के असर से उन्हें लग रहा था कि आज पूरे दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा, पर सुबह 11 बजे बाद फॉग का असर कम होते ही सूरज की चमक तेज हो गई और धूप खिल उठी। इससे दोपहर में टेंप्रेचर भी अप हो गया और बरेलियंस की प्रॉब्लम काफी हद तक कम हो गई।

फॉग में ही ड्यूटी पर निकला सर्विसक्लास

फॉग से बरेलियंस को मार्निग में प्रॉब्लम तो हुई पर इसके बाद भी शहर का सर्विसक्लास अपनी ड्यूटी पर निकला। शहर से हर रोज बड़ी संख्या में सर्विसक्लास पर्सन तहसील के साथ ही नेवर डिस्ट्रिक्ट में आते.जाते हैं। शहर में रेजीडेंस होने से यह लोग हर रोज पब्लिक या प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से अपनी ड्यूटी वाली जगहों पर अप-डाउन करते हैं। फ्राइडे को अर्ली मॉर्निग से ही फॉग होने के बाद यह लोग रोज की तरह ही अपनी ड्यूटी पर निकले। पीलीभीत बाईपास रोड पर जगह-जगह यह ऐसे लोग बस के इंतजार में खड़े दिखे भी। सबसे अधिक लोग इज्जतनगर बेरियर टू पर खड़े दिखाई दिए। फॉग के चलते रोडवेज बसों की आवाजाही कम होने से इन्हें यहां पर घंटों वेट भी करना पड़ा।

मौसम साफ होने से मार्केट भी रहा गुलजार

फ्राइडे को मार्निग में 11 बजे तक तो फॉग का असर रहा, पर इसके बाद धूप निकल आई। इससे मौसम बेहतर हुआ तो इसका असर मार्केट में भी दिखाई दिया। दोपहर में मार्केट में अन्य दिनों से अधिक भीड़ देखने को मिली। इससे कुतुबखाना, बड़ा बाजार, जिला अस्पताल रोड पर अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रही।

Posted By: Inextlive