&उनसे&य बच कर रहना वे नौकरी-संपत्ति सब छीन लेंगे : मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर आते ही जनता का अभिवादन किया. इसके बाद उन्होंने माइक संभालते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में संबोधन आरंभ किया.

बरेली (ब्यूरो)। &उनसे&य बच कर रहना, वे नौकरी-संपत्ति सब छीन लेंगे : मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर आते ही जनता का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने माइक संभालते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में संबोधन आरंभ किया। अपने भाषण के दौरान मोदी ने महिलाओं, युवा, गरीब और किसानों को साधने का प्रयास किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस व सपा नेताओं पर शब्दों के जमकर बाण भी चलाए, प्रदेश सरकार की जमकर सराहना भी की। वह बदायूं रोड स्थित आलमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

लगाई गारंटी की मुहर
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ङ्क्षहदुस्तान के सभी कोनों से फिर एक बार मोदी सरकार की आवाज आ रही है। ऐसा यूं ही नहीं है। भाजपा गरीब, युवा, महिला के हित के सोच के साथ काम कर रही है। उन्हें रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध कराई गई हैं। किच्ी बच्चे को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए मुफ्त राशन योजना चलाई है। लोगों को मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। यह ही वह आधार है जिसपर पार्टी का मजबूत गढ़ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा, आप अब 70 साल के किसी भी बुजुर्ग से कह सकते हैं कि उनकी बीमारी के इलाज में जो खर्चा करना पड़ता था, अब वह दिल्ली में बैठा आपका बेटा (मोदी) करेगा। बोले, उन्हें सुविधा देना मेरी जिम्मेदारी रहेगी। कई महिलाओं के नाम पीएम आवास हुए हैं, जिससे वह अधिक शक्तिशाली बनेंगी। खेतों में ड्रोन उड़ाने के साथ ही इसरो के जरिए गगन तक नारी शक्ति के रूप दिखाई देंगे। महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी। इस पर मोदी ने अपने ही अंदाज में गारंटी की मुहर भी लगाई।

दिया गया है भुगतान
प्रधानमंत्री मोदी ने योगी सरकार की जमकर तारीफ भी की। बोले यहां की पहचान नए अवसरों के रूप में होगी। अपने संबोधन में उन्होंने आंवला की नैनो यूरिया की इफको फैक्ट्री का जिक्र भी किया। बोले, बरेली-बदायूं के किसानों को पीएम सम्मान निधि में छह सौ करोड़ से अधिक का भुगतान दिया गया है। उन्होंने 2024 के चुनाव को देश को गरीबी की मानसिकता से दूर भगाने वाला बताया। कांग्रेस व सपा नेताओं को अहंकारी बताते हुए कहा कि 10 साल पहले उनके नेता हमें चिढ़ाते थे। लोगों के सहयोग से उन्हें राममंदिर निर्माण की तारीख व जगह भी बताई। निमंत्रण भी दिया लेकिन अहंकार में चूर होकर उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया। उन लोगों ने राम ही नहीं श्याम को भी नहीं छोड़ा।

आरक्षण देने का प्रयास
कांग्रेस द्वारा पहले भी एक बार धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया गया था, जो पूरा नहीं हुआ। अब कांग्रेस व सपा की फिर वही सोच है कि विदेश की तरह काम करेंगे। लोगों की बचत, नौकरी, संपत्ति तक छीन लेंगे। मोदी बोले, कांग्रेस और सपा सिर्फ अपने परिवार के बारे में ही सोच रही हैं। प्रदेश में सपा को अपने परिवार से बाहर का कोई नहीं मिला, जिसे वह टिकट दे सकें। आगे भी वह सिर्फ परिवार का ही भला करेंगे। मोदी ने जनता का साथ मांगा और भरोसा दिया कि वह किसी का भी अधिकार छिनने नहीं देंगे। उन्होंने जनता जनार्दन से आंवला के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप व बदायूं के प्रत्याशी दुर्विजय ङ्क्षसह शाक्य का सहयोग कर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील भी की।

Posted By: Inextlive