अब नगर निगम की हो जाएगी लोहिया विहार कॉलोनी
- 5 वर्ष पहले दिल्ली रोड पर बीडीए ने बसाई थी कॉलोनी, सुविधाएं देने में बीडीए रहा नाकाम
- निवासियों की शिकायतों का लगता रहा अंबार, अब बीडीए नगर निगम को कॉलोनी करेगा हैंडओवर - भ् वर्ष पहले दिल्ली रोड पर बीडीए ने बसाई थी कॉलोनी, सुविधाएं देने में बीडीए रहा नाकाम - निवासियों की शिकायतों का लगता रहा अंबार, अब बीडीए नगर निगम को कॉलोनी करेगा हैंडओवरBAREILLY: BAREILLY: बुनियादी सुविधाओं से वंचित लोहिया विहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि बीडीए इस कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर करने जा रहा है। अब यहां पानी, सफाई, सड़क आदि की सुविधाएं नगर निगम देगा। इसके अलावा नगर निगम ही टैक्स की वसूली करेगा। हैंडओवर की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि बीडीए ने भ् वर्ष पहले दिल्ली रोड स्थित लोहिया विहार कॉलोनी बनाई थी। कॉलोनी में आबादी बस गई, लेकिन सुविधाओं का टोटा रहा।
पूरी हुई औपचारिकताएंफ्राइडे को बीडीए के चीफ इंजीनियर अजय सिंह और नगर निगम के चीफ इंजीनियर सूरजपाल समेत कई इंजीनियरों के बीच बैठक हुई। उन्होंने कॉलोनी को हैंडओवर किए जाने की सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर लीं। आगामी नवंबर के प्रथम सप्ताह में लोहिया विहार कॉलोनी नगर निगम के हवाले किए जाने की संभावना है। इसके बाद कॉलोनी में सभी सुविधाएं नगर निगम ही देगा और सर्विस टैक्स की वसूली भी करेगा। चीफ इंजीनियर बीडीए अजय सिंह के मुताबिक लोहिया विहार नगर निगम को हैंडओवर किए जाने की समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम सुविधाएं देगा और कर वसूलेगा।