-आंवला विधायक धर्मपाल सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

-शेडयूल बदलवाने को करनी पड़ी मशक्कत

-लखनऊ से स्वीकृति मिलने पर समाप्त हुआ धरना

AONLA : बिजली समस्या तथा शेड्यूल बदलवाने के मुद्दे पर

भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह की अगुवाई में भाजयुमो व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचे एसडीओ विद्युत को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। भीषण गर्मी में उनके कार्यालय की विद्युत आपूर्ति भी काट दी। लखनऊ कंट्रोल रूम से समस्या का निदान मिलने पर धरना समाप्त हुआ।

प्रमुख सचिव विद्युत संजय अग्रवाल ने सहमति जताई

भाजपा विधायक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार व एसडीओ विद्युत का घेराव किया। तहसीलदार के कहने पर एसडीओ ने अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता से बात की। पहले तो इन दोनों अधिकारियों ने शेड्यूल बदलने को लेकर हाथ खड़े कर दिए। तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव व विधायक धर्मपाल सिंह ने लखनऊ एमडी को फैक्स भेजा। धर्मपाल सिंह ने भी एमडी से शेडयूल बदलने को कहा, उसके बाद प्रमुख सचिव विद्युत संजय अग्रवाल ने भी इस पर सहमति देते हुए शेड्यूल परिवर्तन की सूचना दी, उसके बाद ही घेराव व धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह, पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नया शेड्यूल लागू होता है तो रात्रि में क्0 से भ् तथा दिन में क्ख् से ब् बजे तक आपूतिर्1 मिलेगी।

बेहोश हो गए पूर्व मंडल अध्यक्ष

विद्युत शेड्यूल परिवर्तन को लेकर अधिकारियों के घेराव में शामिल पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति अचानक बेहोश हो गए। गर्मी के कारण बेहोश हुए प्रजापति को प्रशासन ने अस्पताल मंडल अध्यक्ष को भर्ती कराया।

Posted By: Inextlive