- अगले पांच दिन तक मौसम रहेगा साफ, मौसम वैज्ञानिकों ने जताई आशंका

बरेली : कड़कड़ाती ठंड में लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। न तो अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं और न ही अलाव जलावाए जा रहे हैं। संडे को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने लोगों की परेशानी को उठाते हुए न्यूज पब्लिश की, जिसके बाद नगर निगम के अफसर हरकत में आ गए। नगर आयुक्त ने मंडे से शहर में अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं।

इन स्थानों पर जलेंगे अलाव

शहर के चौकी चौराहा, सैटेलाइट, कुतुबखाना, चौपुला, रेलवे जंक्शन, पुराना रोडवेज और निगम के आठ आश्रय स्थलों पर शाम 6 बजे के बाद से अलाव जला दिए जाएंगे।

वार्डो में पार्षद की जिम्मेदारी

नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन ने शहर के समस्त 80 वार्डो के पार्षदों को पत्र भेजकर बताया कि अगर वार्ड में किसी रिहायशी इलाके में अलाव जलवाने की आवश्यकता होती है तो पार्षद अलाव जलवाने की व्यवस्था करेंगे। जिससे मजलूमों को ठंड से निजात मिल सके।

धूप से बरेलियंस को राहत

फ्राईडे को हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। सैटरडे को धूप तो निकली लेकिन सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। हालांकि संडे को सुबह से ही धूप खिली रही, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विज्ञानी डॉ। एचएस कुशवाहा की माने तो अगले सप्ताह तक धूप खिलने के उम्मीद है लेकिन हवाएं चलने से मौसम में गलन बरकरार रहेगी।

कंबल वितरण शुरु

सैटरडे को भीषण ठंड पड़ने पर नगर आयुक्त ने रेलवे जंक्शन और रोडवेज पर मजलूमों और यात्रियों को कंबल वितरित किए थे। निगम की बोर्ड बैठक में कंबल वितरण के लिए 25 लाख का बजट प्रस्तावित किया गया था। वही समस्त वार्ड के पार्षदों को भी अपने वार्ड में 100 कंबल वितरण करने का टारगेट दिया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

- मैक्सिमम - मिनिमम

16 दिसंबर - 19 9

17 दिसंबर - 18.5 8

18 दिसंबर - 19 9

19 दिसंबर - 19 9

20 दिसंबर - 17 7

वर्जन

अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी होने के चलते बर्फीली हवाओं के कारण गलन बरकरार रहेगी।

डा। एचएस कुशवाहा, मौसम वैज्ञानिक

मंडे से शहर में 15 स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं कंबल वितरण का कार्य भी दो दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा।

सैमुअल पॉल एन, नगर आयुक्त।

Posted By: Inextlive