ई श्रम पोर्टल पर बनेगा ई श्रम कार्ड जॉब में प्राथमिकता मिलेगी.

बरेली (ब्यूरो)। भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ई श्रम पोर्टल योजना शुरू की गई। जिसमें पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। जिसमें 18 साल से 59 तक के लोग रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। यह सुविधा नि:शुल्क होगी। इसमें आवेदक का 2 लाख तक बीमा भी किया जाएगा। बीमा के लिए भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा होने के बाद ऑनलाइन ही ई श्रम कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके माध्यम से कहीं कोई जॉब वैकेंसी आती तो ई श्रम कार्ड धारक को वरीयता दी जाएगी। जिससे जॉब मिलना आसान हो जाएगा। इस योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिलेगा।

ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
-आधारकार्ड
-क्वालीफिकेशन डाक्यूमेंट्स
-वर्किंग एक्सपीरेंस लेटर
-मोबाइल नम्बर
-बैंक अकाउंट नम्बर विद आईएफसी कोड

35 प्लस 40 के लोगों में क्रेज
14 फार्म भरे जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 35 से 40 साल तक के लोगों का रजिस्ट्रेशन में सबसे ज्यादा क्रेज है। क्योंकि श्रम कार्ड बनवाने के बाद उन्हे भी जॉब का मौका मिल सकता है। जो लोग यह मान कर बैठ जाते हैं कि 40 साल के बाद जॉब नहीं मिल सकती ऐसे लोगों के लिए श्रम मंत्रालय ने ई श्रम पोर्टल सुविधा शुरू की है।

लोगों को कम है जानकारी
ई श्रम योजना की अभी लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। इसलिए कम ही लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। जैसे लोगों को पता चल रहा है। लोग रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं।

Posted By: Inextlive