Bareilly : वीमेन हैरेसमेंट रोकने के लिए यूपी पुलिस ने लास्ट ईयर वीमेन पॉवर लाइन 1090 स्टार्ट की. अब इस लाइन ने वीमेन पॉवर बढ़ाने के लिए एक और कदम उठाया है. वीमेन पॉवर लाइन के फेसबुक पेज पर एक सीरीज स्टार्ट की गई है. इसे 'गे्रट वीमेन सीरीजÓ नाम दिया गया है. इसके तहत लीडिंग वीमेन के बारे में बताकर महिलाओं को एनकरेज किया जा रहा है. इसका मकसद फीमेल्स को पॉवरफुल बनाना है. एफबी यूजर्स भी इस सीरीज को हाथोंहाथ ले रहे हैं.


Leading bengali poetess


ग्रेट वूमेन सीरीज 7 नवंबर से स्टार्ट की गई है। सबसे पहले लीडिंग वूमेन कामिनी राय के बारे में बताया गया। कामिनी राय उस वक्त लीडिंग बंगाली पोयट, सोशल वर्कर व फेमिनिस्ट थीं, जब गल्र्स को एजूकेशन तक नहीं दी जाती थी। वह पहली ग्रेजुएट भी चुनी गई थीं। सीरीज के दूसरे नंबर पर फातिमा बीबी के बारे में बताया गया। फातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज के अलावा पूरे एशिया में भी सबसे बड़ी कोर्ट की जज चुनी गई थीं। सीरीज में तीसरे नंबर पर प्रिया झिंगन हैं। प्रिया इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने वाली पहली लेडी कैडेट थीं। उन्होंने आर्मी में महिलाओं की भर्ती के लिए आर्मी चीफ को लिखा था। उनके फादर पुलिस में थे, लेकिन उन्होंने आर्मी को चुना। वहीं चौथे नंबर पर बछेंद्री पाल हैं। बछेंद्री पहली भारतीय और विश्व में पांचवीं महिला रहीं, जिन्होंने 1984 में सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की। बछेंद्री ने हाल ही में उत्तराखंड में आयी त्रासदी में भी काशीपुर जाकर लोगों को राहत सामग्री उपलŽध कराई थी। पांचवे नंबर पर इंडियन सिनेमा की साइलेंट फिल्म फरेबी जाल में डेब्यू करने वाली एक्टे्रस दुर्गा खोटे हैं। Users का अच्छा response

वीमेन पॉवर लाइन की इस सीरीज को अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। फेसबुक यूजर्स इसे लाइक कर रहे हैं। कमेंट्स दे रहे हैं। कई यूजर्स तो इसे शेयर कर और लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अब तक सबसे ज्यादा लाइक प्रिया झिंगन को मिले हैं। यही नहीं, फीमेल्स इस पेज पर अपनी शिकायतें भी कर रही हैं। इस सीरीज से पहले भी वीमेन पॉवर लाइन ने फेसबुक पर लेडीज को एनकरेज करने के लिए कई अहम जानकारियां डाली हैं। जैसे मनचलों से बचने के उपाय बताए गए थे। वीमेन पॉवर लाइन पर कंप्लेन करने के लिए लेडीज को सिर्फ 1090 पर कॉल करना होता है।

Posted By: Inextlive