- बारादरी क्षेत्र का रहने वाला है सर्राफ, कैंट के ठिरिया निजावत खां के मीना बाजार में है दुकान

- 347 ग्राम सोने की करीब साढ़े 17 लाख रुपये है कीमत, दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली : परिचित सर्राफ से दंपति पसंद करने के बहाने सोना घर ले गए। भरोसा होने के चलते सर्राफ ने दंपति को 347 ग्राम सोना दे दिया जिसकी कीमत साढ़े 17 लाख रुपये के करीब थी। आरोप है कि सोना घर ले जाने के बाद दंपति ने सर्राफ को वापस करने से इन्कार कर दिया। उल्टा दंपति सर्राफ को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। सर्राफ की शिकायत पर कैंट पुलिस ने ठिरिया निजावत खां निवासी दंपति तसलीम बी व इमरान खान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

सर्राफ मनोरथ वर्मा बारादरी के आशीष रॉयल पार्क के रहने वाले हैं। कैंट के ठिरिया निजावत खां में उनकी दुकान है। मनोरथ के मुताबिक, इमरान खान व उनकी पत्नी तसलीम बी का दुकान पर आना जाना है। इमरान पिता के समय से संबंध होने का हवाला देता रहा, इससे दोनों में बातचीत होने लगी। 17 दिसंबर 2019 को तसलीम ने फोन किया कि भाई की तबीयत खराब है। पति दुकान आ रहे हैं जो गहने लें दे दीजिए। पसंद वाली ज्वैलरी लेने के साथ बाकी वापस कर दूंगी। इसके बाद ही ली गई ज्वैलरी के बदले रकम दे दूंगी। समय बीतता गया, दंपति ने सर्राफ को न सोना वापस किया और न ही उसके बदले रकम दी। हर बार आरोपित कोरोना का बहना बनाने लगे। 8 अप्रैल 2021 को आरोपित ने 50-50 हजार के दो चेक बतौर गारंटी सर्राफ को दिये। मनोरथ ने बताया कि इसके बाद से दोनों ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया और घर छोड़ भाग गये। 11 जून को आरोपित दंपति से सर्राफ का अचानक से सामना हो गया। सर्राफ ने जेवर वापस मांगे तो दोनों ने सर्राफ को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सोना वापस देने से मना कर दिया। मनोरथ कैंट थाने पहुंचे। उनकी तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपित दंपत्ती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।

17.37 लाख के जेवर हड़पे

दपंति द्वारा लिए गए सोने के जेवर की कीमत 17 लाख 37 हजार रुपये है। जेवर में सोने के पांच जोड़ी बुंदके, तीन सोने के हार, सोने की आठ चूड़ी, दो सोने की कंठी, दस सोने की अंगूठी, सोने का रानी हार, पांच सोने के पैंडल, तीन जोड़ी झुमकी सोने की, सोने का झूमर, पांच सोने की अंगूठी, सोने की मांग पट्टी, एक सोने का टीका, चार जोड़ी सोने का सुई धागा कानों का शामिल हैं।

Posted By: Inextlive