कृष्ण जन्माष्टमी का योग दो दिन होने से कई भक्तों ने ट्यूजडे को मनाया पर्व

मंदिरों के साथ ही कुछ भक्तों के घर आज मनेगा पर्व

बरेली। कृष्ण जन्माष्टमी का योग दो दिन होने से कई भक्तों ने ट्यूजडे को यह पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया। मंदिरों के साथ ही कई भक्तों के घरों में आज यह पर्व मनेगा। कोरोना की पाबंदियों के चलते इस बार कान्हा के जन्मदिन का उल्लास फीका रहने का मलाल सभी भक्तों के मन में है।

घरों में उल्लास से मना कान्हा का बर्थडे

जिन भक्तों ने ट्यूजडे को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया उनके घरों में देर रात कान्हा की किलकारियां गूंज गई। उनका जन्म होते ही घरों में विधिविधान से पूजा अर्चना हुई और उनकी आरती गाई गई। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण का व्रत का भी परायण किया।

मंदिरों में भक्तों की एंट्री शाम से ही बंद

मंदिरों में इस बार कोविड-19 की गाइड लाइन को फॉलो करते हुए ही कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने की तैयारी है। इसके चलते ही मंदिरों में न तो अन्य सालों की तरह मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं और न ही भजन संध्या का आयोजन किया गया है। शहर के हरिमंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी से राधाष्टमी तक के सभी कार्यक्रम इस बार रद्द किए गए हैं। यहां आज जन्माष्टमी पर्व पर भगवान और भक्तों के बीच भी डिस्टेंसिंग रहेगी। इसके लिए शाम पांच बजे बाद मंदिर में भक्तों की एंट्री रोक दी जाएगी। इसी तरह अन्य मंदिरों में भी देर रात बिन भक्तों की भीड़ के कान्हा की किलकारियां गूंजेगी।

----------

कान्हा के बर्थडे के उल्लास से मार्केट रहा गुलजार

इस बार कोराना के चलते भले ही कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के सार्वजनिक आयोजन का उल्लास फीका रहे, पर भक्तों में इस पर्व का उल्लास कम नहीं है। भक्तों के इस उल्लास का असर मार्केट में दिखाई भी दिया। वीकेंड लॉकडाउन के बाद मंडे को जब मार्केट खुला तो कई दुकानें कान्हा के श्रंगार की चीजों से सज गई। सुबह दस बजे बाद इन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी और पूरे दिन उन्होंने खरीदारी की। मार्केट में ऐसा ही नजारा ट्यूजडे को भी रहा। भक्तों के इस उल्लास से कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे।

Posted By: Inextlive