निशी से बाहर आने को कहा. वह बेटी के लिए दूध लेने के लिए निकली. इसी के बाद विकास से निशी पर चाकू से हमला कर दिया.


बरेली(ब्यूरो)। प्रेमनगर के बानखाना स्थित गुद्दड़ चौक चाहबाई की रहने वाली दुर्गा कश्यप ने बताया कि बेटी निशी कश्यप व विकास सक्सेना का बीते वर्ष प्रेम-विवाह हुआ था। विकास एंबुलेंस चलाता था। बाद में मजदूरी करने लगा। कुछ दिनों बाद उसे मजदूरी पर भी जाना बंद कर दिया और घर पर बैठ गया। कमाने न जाने पर निशी ने सवाल करना शुरू किया तो आरोपित भडक़ उठता। इसी के बाद से दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोपित आए-दिन झगड़ा करने लगा। आरोप हैै कि इसी बीच ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीडऩ शुरू कर दिया।

तीन दिन पहले ही आई थी मायके
निशी के एक बेटी होने पर आरोपितों का दुस्साहस और बढ़ गया। तंग आकर निशी तीन दिन पहले ही बेटी नित्या के साथ मायके चली आई। आरोप है कि गुरुवार को विकास दोस्त शिवम उर्फ कमांडो संग ससुराल पहुंच गया। निशी से बाहर आने को कहा। वह बेटी के लिए दूध लेने के लिए निकली। इसी के बाद विकास से निशी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित के भाई आकाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि विकास, उसका दोस्त, पिता राजू व मां सरोज घर से भाग निकले।

एसपी सिटी ने ली जानकारी
एसपी सिटी रङ्क्षवद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ प्रथम श्वेता यादव व इंस्पेक्टर प्रेमनगर जसवीर ङ्क्षसह से उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये।

मौत से पहले किया संघर्ष
चाकू के हमले से निशी पूरी तरह खून से लथपथ थी फिर भी उसने अंतिम सांस तक बचने के लिए पूरी जद्दोजहद की। नाली से जैसे-तैसे निकलकर घर की ओर भागी पर वह कुछ ही कदम चल पाई थी कि गिर पड़ी। गली के लोगों ने उसे इस हालत में देखा तो शोर मचाया। आरोपित ने निशी के हाथ, सीने व पेट पर कई वार किए थे।

दो दिन पहले ही लिख ली थी स्क्रिप्ट
निशी की मां दुर्गा कश्यप की मानें तो विकास ने दो दिन पहले ही पत्नी की हत्या की पटकथा लिख ली थी। जब तंग आकर निशी मायके पहुंच गई तो अगले ही दिन विकास ससुराल जा धमका। गाली-गलौच शुरू कर दी। घर चलने की बात कही। निशी ने इनकार कर दिया तो हत्या की धमकी दी थी। लिहाजा, उसी दिन से वह निशी के खून का प्यासा बन बैठा।

पत्नी पर बनाता था दबाव
पुलिस के मुताबिक, जानकारी में सामने आया है कि आरोपित विकास पत्नी पर काम करने का दबाव बनाता था। पत्नी के काम पर जाने के बाद ही खुद काम करने की बात कहता था। निशी ने इनकार कर दिया। इसी के बाद विवाद और बढ़ गया।

वर्जन
आरोपित के विरुद्ध प्रेमनगर पुलिस ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रङ्क्षवद्र कुमार, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive