Bareilly: नए साल में सिटी के इंफ्रास्ट्रक्चर में डेवलपमेंट होगा रुके हुए विकास कार्य पूरे होंगे एजुकेशन सेक्टर में नए अवसर बढ़ेंगे शहर में सुख-शांति व सौहार्द बना रहेगा पर आकस्मिक घटनाओं के बढऩे का अंदेशा है. यह कहना है सिटी की कुंडली विचारने वाले एस्ट्रोलॉजर और अंक गणित खंगालने वाले न्यूमरोलॉजिस्ट का. यह अंदेशा शनि के तुला राशि में होने की वजह से लगाया जा रहा है. शनि के तुला राशि में होने पर वह प्रोडक्टिव रिजल्ट्स देता है. दोनों क मानना है कि इस साल में सितारों की चाल शहर के विकास के अनुकू ल रहेगी.


बढ़ेगा सिटी का infrastructureनए साल सिटी के रुक ा हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क पूरा हो जाएगा। इसमें श्यामगंज फ्लाईओवर, आईवीआरआई फ्लाईओवर, बड़ा बाईपास सबसे प्रमुख प्रोजेक्ट हैं। इसके अलावा बरेलिएंस के फायदे के लिए बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के शुरू होने में आ रहीं अड़चनें भी इस बार बीच में नहीं आएंगीं। इसके अलावा रामगंगा आवास योजना, सिटी में रोड्स, वाटर आदि की प्रॉब्लम्स भी इस नए साल में लोगों को कम परेशान करेंगी।Education sector में opportunitiesनया साल एजुकेशन सेक्टर में अपॉच्र्युनिटीज लेकर आएगा। इससे सबसे ज्यादा फायदा उस तबके क ो होगा जो धनाभाव में पढ़ाई नहीं कर पाता है। यह कहा जा सकता है कि एजुकेशन के लिहाज से यह साल बहुत ही प्रोडक्टिव है। इस साल में ज्यादा बरेलियंस अध्ययन क्षेत्र से जुड़ेंगे। उम्मीद की जा रही है कि एजुकेशन का कोई बड़ा सम्मान सिटी के नाम हो जाए।बनी रहेगी शांति


नए साल पर ग्रहों की अनुकूल दृष्टि पड़ रही है। इससे शहर की सुख-शांति और सौहार्द बरकरार रहेगा। वहीं शहर में पुलिस-प्रशासन की शक्ति में बढ़ोतरी होगी, जो शहरवासियों के लिए अच्छा संदेश है। सिटी में धार्मिक सौहार्द बढ़ेगा, वहीं अपराध में कमी आने की संभावना है। हो सकती है आकस्मिक घटना

सितारों की चाल के मुताबिक सिटी में आकस्मिक घटनाओं की संभावना जताई जा रही है। आकस्मिक घटनाओं में सिटी की किसी धरोहर, कि सी भी क्षेत्र की नामी-गिरामी हस्ती क ो खो देने की संभावना सबसे ज्यादा होती हैं। इससे शहरवासियों को धक्का भी लग सकता है। वहीं सोने-चांदी के व्यापार में कमी आने की संभावना भी नजर आ रही है।क्या कहता है आपका नंबरआने वाला साल 2013 के अंकों क ा जोड़ 6 आता है। यही इस साल का नंबर भी होगा। यह वर्ष आपके लिए कैसा होगा, जानने के लिए देखिए आपके बर्थ डेट के जोड़ का नंबर। मान लीजिए आपकी बर्थ डेट 23 है तो इसका जोड़ 5 होगा। आपके लिए साल 2013 कैसा रहेगा, इसके लिए 5 नंबर का डिटेल पढें।1-     अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होगी।2 -    अपने अंदर छुपी कला को बाहर निकालें, इससे आपक   प्रसिद्धि बढ़ेगी।3 -    अध्ययन से जुड़े रहें, शिक्षा के क्षेत्र में ही प्रगति होगी।4 -    साल अच्छा है, पर विवादास्पद भाषा के प्रयोग से बचें।5 -    शिल्पकला से जुड़े, यहां से ही अच्छे समाचार मिलेंगे।६ -    लकी ईयर। कोई भी नई शुरूआत कर सकते हैं।7 -    धार्मिक क्षेत्र के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

8 -    पिछले वर्षों में किए संघर्षों का परिणाम मिलने की उम्मीद है।9 -    जिंदगी सुख-सुविधाओं से भरेगी, खान-पान और व्यवहार का स्तर ऊपर उठेगा।Report by: Nidhi.Gupta@inext.co.in

Posted By: Inextlive