समस्याओं के समाधान को लगाया गया विशेष कैंप

बरेली : जंक्शन पर तैनात अधिकांश अधिकारियों व कर्मचारियों को गैस व सांस की समस्या है। यह बात गुरुवार को जंक्शन पर आयोजित विशेष जांच कैंप में चिकित्सकों ने जागरण से साझा की। रोजा रेलवे चिकित्सालय से आयी डा। ¨पकी व बरेली रेलवे चिकित्सालय के डा। अभिषेक शर्मा, फार्मासिस्ट नावेद खान ने 80 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय सलाह देते हुए दवा का वितरण किया। चिकित्सकों ने सभी का ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, वजन समेत अन्य चीजों की जांच कर उचित सलाह दी। चिकित्सकों ने कोरोना के चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को विटामिन और आयरन के साथ ही गैस समेत अन्य मर्ज की दवा दी। सभी को नियमित दवाइयों का सेवन करने की सलाह दी गई।

70 कर्मचारियों ने शिकायतों के निस्तारण को दिया प्रार्थना पत्र

जंक्शन पर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को डीपीओ के नेतृत्व में विशेष कैप का आयोजन किया गया। वीआइपी रूम में पहुंचे मंडलीय अधिकारियों ने सभी की समस्याओं को सुना। इस दौरान 70 कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के बावत प्रार्थना पत्र दिए। सबसे अधिक समस्याएं कर्मचारियों ने वेतन कटौती, छुट्टियों और आवास के संबंध में दी। यहां डीपीओ सुनील कुमार त्यागी, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक वीके शुक्ला, हित निरीक्षक संजय माथुर और वीरेंद्र कुमार ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुन कई शिकायतों का निस्तारण भी किया। जबकि कई शिकायतों को निस्तारण के लिए मंडल स्तरीय अधिकारियों को भेजा। नरमू बरेली शाखा के शाखा सचिव राजेश दुबे, सहायक शाखा सचिव अब्दुल समद, उपाध्यक्ष एमएस चौधरी ने ट्रैकमैन साथियों का बं¨चग एवं रिस्ट्रक्च¨रग के संबंध में जानकारी दी।

Posted By: Inextlive