-महिला कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद अन्य कर्मचारियों में मची हलचल

बरेली- कलेक्ट्रेट में रिकार्ड रूम में तैनात महिला कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद फ्राइडे को खलबली मची रही। कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारी परेशान से नजर आए। यही नहीं कम लोग ही कलेक्ट्रेट में नजर आए। इसके अलावा विकास भवन को भी कर्मचारी के पॉजिटिव आने की वजह से बंद किया गया था, जिसकी वजह से वहां भी सन्नाटा पसरा रहा। जानकारी के मुताबिक महिला कर्मचारी काफी समय से ऑफिस नहीं आ रही थी, जिसकी वजह से अन्य कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। कलेक्ट्रेट में इससे पहले कंट्रोल रूम में तैनात 5 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा था। इससे पहले एक कर्मचारी का बेटा भी पॉजिटिव आ चुका है।

नियमों का नहीं हो रहा पालन

कलेक्ट्रेट में कोविड पेशेंट आने के चलते सिर्फ इंग्लिश रिकार्ड रूम, राजस्व अभिलेखागार, खनन विभाग व अन्य विभाग को ही बंद कराया गया। यहां पर कंट्रोल रूम है लेकिन इसे नहीं बंद कराया गया, क्योंकि यहां से सभी मरीजों की ट्रेकिंग होती है और शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाती है। फ्राइडे को कलेक्ट्रेट में सैनेटाइजेशन भी किया गया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में एडीएम ई, एडीएम सिटी व एसएलओ के ऑफिस भी ओपन रहे।

कलेक्ट्रेट में नहीं हो रहा पालन

कलेक्ट्रेट में कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। मेन गेट पर कोविड हेल्प डेस्क जरूर बनाई गई है लेकिन लोग बिना चेकिंग के ही अंदर एंट्री कर रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारी एक-दूसरे से चिपक कर बैठते हैं। कर्मचारी मास्क भी नहंी लगाते हैं। कर्मचारियों को शिफ्ट में आने के आदेश हैं लेकिन शिफ्ट का पालन ही नहीं किया जा रहा है।

Posted By: Inextlive