- किला के मिलक रोठा रोड पर देर रात गश्त के दौरान हुई मुठभेड़

- दूसरा साथी फरार, गिरफ्तार बदमाश पर 17 मुकदमें है दर्ज

बरेली : किला के मिलक रोठा में देर रात गश्त के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तो बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश पर अलग-अलग थानों में लूट, डकैत, चोरी समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं।

चोरी समेत 17 मुकदमे दर्ज

किला पुलिस देर रात मिलक रोठा रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक निकले। देर रात बाइक सवार दो युवकों को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जिसके बाद दोनों युवक बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पीछा कर रहे सिपाही रोहित कुमार के बाजू को रगड़ते हुवे निकल गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो पीछे बैठे बदमाश के पैर में लगी। जिसके बाद बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे में जंगलों की तरफ भाग निकला देर रात तक पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम पप्पू निवासी संग्रामपुर थाना शाही बताया। जबकि फरार बदमाश का नाम शाहिद निवासी न्यूड़ी थाना बताया। पुलिस ने मौके पर एक बाइक और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। जिसके बाद घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए बदमाश पर मिलक, शाही, मीरगंज और रामपुर में करीब 17 मुकदमे दर्ज है।

Posted By: Inextlive